Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: Babar Azam की घरेलू क्रिकेट में भी वापसी रही फ्लॉप, गुस्से में बल्ला ग्राउंड पर दे मारा।
बाबर आजम की घरेलू क्रिकेट में वापसी भी सुखद नहीं रही। बाबर आजम सस्ते में आउट हुए तो गुस्से में ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने घरेलू क्रिकेट में एक खास मकसद से वापसी की, कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वो अपनी खाई फॉर्म हासिल कर लेंगे।
हालांकि, बाबर आजम की घरेलू क्रिकेट में वापसी निराशाजनक रही। काएद-ए-आजम ट्रॉफी में लाहौर व्हाइट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए फाटा के खिलाफ बाबर आजम का प्रदर्शन लचर रहा। वो दो पारियों में क्रमश: 28 और 42 रन बनाकर आउट हो गए।
बाबर आजम जिस स्तर के बल्लेबाज हैं, उसके मुताबिक यह प्रदर्शन बिलकुल सराहनीय नहीं है। शायद इस बात का अंदाजा खुद बाबर आजम को भी था, जो दूसरी पारी में आउट होने के बाद गुस्से में अपना बल्ला पिच पर दे मारे। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दें कि बाबर आजम ने 77 गेंदों में 42 रन बनाए। वो लय में नजर आ रहे थे, लेकिन फाटा के गेंदबाज की ऑफ स्टंप के काफी बाहर जाती गेंद से छेड़खानी कर बैठे। स्लिप में मौजूद खिलाड़ी ने बाबर का आसान कैच लपका। बाबर को शायद अपनी गलती का एहसास हुआ कि बाहर जाती गेंद से छेड़खानी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने गुस्से में बल्ला पिच पर पटका और निराश होकर पवेलियन लौट गए।
स्रोत के मुताबिक: Babar Azam keeps getting dismissed in the same manner. Not a good sign! 😬 https://t.co/dLXh35ST7S
बहरहाल, मैच की बात करें तो लाहौर व्हाइट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फाटा ने 84.1 ओवर में 362 रन बनाए। जवाब में लाहौर व्हाइट्स की टीम 49.2 ओवर में 234 रन पर ढेर हो गई। फाटा ने दूसरी पारी में 59.1 ओवर में 283 रन बनाए और लाहौर के सामने 411 रन का लक्ष्य रखा।
लाहौर की दूसरी पारी केवल 170 रन पर ढेर हो गई और फाटा ने इस तरह मुकाबला 241 रन से जीत लिया। याद दिला दें कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 9 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। बाबर आजम की कोशिश इंटरनेशनल क्रिकेट में फॉर्म में वापसी की होगी।
यह भी पढ़ें- PAK vs SL: बाबर आजम के बल्ले से निकला एक और कीर्तिमान, इंजमाम और मियांदाद के 'स्पेशल क्लब' में मारी एंट्री
यह भी पढ़ें- 'आप वहां चने बेचने गए हो क्या?', पाकिस्तानी टीम में अंदरूनी कलह को लेकर बाबर आजम पर जमकर भड़के वसीम अकरम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: archer10 (Dennis), Openverse, CC BY-SA 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.