Story Content
नई दिल्ली, November 7, 2026: बड़ौदा की टीम से भी बाहर हुए हार्दिक पंड्या, क्या करियर खत्म कर देगी चोट?।
बड़ौदा की टीम से भी बाहर हुए हार्दिक पंड्या, क्या करियर खत्म कर देगी चोट?
हार्दिक फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और उनके लिए टीम इंडिया में वापसी की राह मुश्किल होती जा रही है।
हार्दिक पंड्या नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मैदान पर वापसी का इंतजार और लंबा हो गया है।
हार्दिक को आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की टीम में जगह नहीं मिली है।
वह अभी अपनी चोट से उबर रहे हैं और पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।
ऐसे में घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी करने की उनकी उम्मीदों पर पानी फिर चुका है।
हार्दिक फिलहाल पिंडली की हड्डी में स्ट्रेस इंजरी से उबर रहे हैं।
बीसीसीआई ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से कहा है कि हार्दिक के लिए मैच खेलने से ज्यादा बेहतर होगा कि वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम जारी रखें।
हार्दिक ने आखिरी बार 24 मई 2026 को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए मुकाबला खेला था।
उन्होंने 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से भारत के लिए भी कोई मैच नहीं खेला है।
अक्टूबर में होने वाली थी हार्दिक की वापसी हार्दिक की वापसी की उम्मीद तब जगी थी, जब उन्हें अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पुडुचेरी में होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया था।
हालांकि, पिंडली में दोबारा चोट लगने के कारण उन्हें इस सीरीज से अपना नाम वापस लेना पड़ा।
लगातार चोटिल होने के कारण ही उनसे टी20 टीम की कप्तानी छिन गई।
हालांकि, अब तक टीम मैनेजमेंट को उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिला है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Prime Minister's Office, Wikimedia Commons, GODL-India

Comments
Add a Comment:
No comments available.