Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: BCCI ने किया WPL 2027 शेड्यूल का ऐलान, इन दो शहरों में होंगे मैच; RCB की पहली टक्कर MI से।
वडोदरा में 24 जनवरी तक मैच होंगे। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच 26 जनवरी से आयोजित होंगे। मुंबई में 5 फरवरी को एलमिनेटर और 27 फरवरी को फाइनल होगा। आरसीबी ने पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को हराकर डब्ल्यूपीएल का दूसरा खिताब जीता था। एमआई भी डब्ल्यूपीएल दो बार ट्रॉफी जीत चुकी है। डीसी ने पिछले चार सीजन में हार बार फाइनल में एंट्री की लेकिन ट्रॉफी नसीब नहीं हुई। डीसी आगामी सीजन में 16 जनवरी को अपने अभियान का आगाज करेगी। उसकी पहले भिड़ंत आरसीबी से होगी।
1. गुरुवार 14 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस, वडोदरा
2. शुक्रवार 15 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
3. शनिवार 16 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
5. सोमवार 18 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
6. मंगलवार 19 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
7. बुधवार 20 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा
8. गुरुवार 21 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
9. शुक्रवार 22 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
10. शनिवार 23 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा
11. रविवार 24 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स गुजरात जायंट्स, वडोदरा
12. मंगलवार 26 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई
13. बुधवार 27 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स, मुंबई
14. गुरुवार 28 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स, मुंबई
स्रोत: Instafeed Desk।

Comments
Add a Comment:
No comments available.