Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी Source : सोशल मीडिया (एक्स) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड में जब भी मैच होते हैं तो टाइमिंग भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल रहती है. भारतीय फैंस की नजरें मैच की टाइमिंग पर रहती हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज के मैच की टाइमिंग भारतीय समय को ध्यान में रखते हुए रखी गई थी. भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे टी20 सीरीज के मैच शुरू होते थे तो सुबह साढ़े सात बजे वनडे सीरीज के मैच शुरू होते थे. हालांकि, टेस्ट मैचों की टाइमिंग आपके होश उड़ाने वाली है.
भारत और न्यूजीलैंड के दोनों टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार, सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे. यानी अगर आप भारत में रहते हैं तो देर से सोकर उठते हैं तो आप पूरा एक्शन मिस कर देंगे. टॉस की बात करें तो 3 बजे टॉस होगा. वहीं खेल की शुरुआत 3:30 बजे से होगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च के हैग्ली ओवल में खेला जाएगा.
पहला सेशन- सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक लंच ब्रेक- सुबह 5:30 बजे से 6:10 बजे तक दूसरा सेशन- सुबह 6:10 बजे से 8:10 बजे तक टी ब्रेक- सुबह 8:10 बजे से 8:30 बजे तक तीसरा सेशन- सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह , प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज.
टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम- टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग.
कल कितने बजे IPL टीमें जारी करेंगी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट? जानें BCCI का नियम
मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Michal Klajban, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.