Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के पहले मैच का बदला वेन्यू, BCCI ने दिल्ली से छीनी मेजबानी

नई दिल्ली, November 5, 2026: भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के पहले मैच का बदला वेन्यू, BCCI ने दिल्ली से छीनी मेजबानी। भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 05 November 2026

नई दिल्ली, November 5, 2026: भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के पहले मैच का बदला वेन्यू, BCCI ने दिल्ली से छीनी मेजबानी।

भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच दिल्ली ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच दिल्ली से विशाखापट्टनम में शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को वेन्यू में बदलाव का एलान किया है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, जो 13 दिसंबर को होने वाला है लेकिन अब इसे शिफ्ट कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव की वजह भी बताई है। इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहला वनडे मैच दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। अब क्रिकेट बोर्ड ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने दिल्ली से मुकाबले को विशाखापट्टनम में शिफ्ट कर दिया है। क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि दिल्ली क्रिकेट एवं जिला संघ ने मौसम और मैदान के रिनोवेशन को लेकर चल रहे कार्यों की वजह से मैच को शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने मुकाबले को विशाखापट्टनम में कराने का फैसला किया है। ये मुकाबला अब विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा।

गौरतलब हो कि इससे पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ कार्य हो रहा है, जिसकी वजह से ये मैदान 13 दिसंबर तक पूरी तैयार से मेजबानी के लिए तैयार नहीं होगा। दावा किया जा रहा था कि पहले वनडे मैच को अहमदाबाद में शिफ्ट किया जा सकता है लेकिन अब ये विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। रिपोर्ट्स आने के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे गलत बताया था लेकिन अब वेन्यू में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें- BAN vs WI: बांग्लादेश की धारदार गेंदबाजी के बाद वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, आमिर जांगू ने ठोका शतक

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सिर्फ एक रन बनाते ही विराट कोहली दूसरे वनडे में तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को छोड़ेंगे पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement