Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: दो दिन तक लेता रहा कोकीन, जांच में पकड़ा गया ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, बोर्ड ने लगा दिया बैन।
क्रिस लिन पर लगा बैन नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज क्रिस लिन को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट रेगुलेटर संस्था ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में एक महीने के बैन की सजा सुनाई है।
यह कार्रवाई टी20 ब्लास्ट प्रतियोगिता के दौरान कराए गए डोप टेस्ट में कोकीन पाए जाने के बाद की गई है।
इस पूरे मामले पर लिन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लगाई गई पाबंदी को मान लिया है।
लिन के सैंपल में मिला कोकीन यह मामला 18 जुलाई का है, जब नॉर्थम्पटनशायर की ओर से टी20 ब्लास्ट का फाइनल्स डे खेलते समय क्रिस लिन का मूत्र नमूना परीक्षण के लिए लिया गया था।
फ्रांस की वाडा से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच के दौरान उनके सैंपल में कोकीन का मेटाबोलाइट पाया गया।
वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में कोकीन को एक उत्तेजक के रूप में शामिल किया गया है जिसका उपयोग प्रतियोगिता के दौरान पूरी तरह से वर्जित है।
15 और 16 जुलाई को किया था सेवन जुलाई के अंत में लिन को इस सकारात्मक डोप परीक्षण के बारे में सूचित करते हुए अनंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि उन्होंने 15 और 16 जुलाई को यानी मैच से पहले कोकीन का सेवन किया था।
हालांकि, उन्होंने सबूत प्रस्तुत करते हुए यह साफ किया कि इस पदार्थ का सेवन खेल में किसी भी प्रकार का अनुचित लाभ उठाने या प्रदर्शन सुधारने के इरादे से नहीं किया गया था।
ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस से कोई लेना-देना नहीं जांच समिति ने लिन की इस सफाई को स्वीकार किया कि यह उल्लंघन खेल प्रतिस्पर्धा से बाहर का था और इसका उनकी ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस से कोई लेना-देना नहीं था।
वाडा के नियमों के अनुसार नमूने में पदार्थ की मात्रा निर्धारित सीमा से कम पाए जाने के कारण उन पर लगाई गई शुरुआती गंभीर धाराओं में से एक को हटा दिया गया जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।
लेखक के बारे में दीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने साल 2021 में 'ज़ी न्यूज़' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई।
वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: archer10 (Dennis), Openverse, CC BY-SA 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.