Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स अंक तालिका में भारतीय टीम पिछड़ी, अब कब खेला जाएगा अगला मुकाबला।
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को चार चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप बी में रखा गया है। इसी ग्रुप की अंक तालिका की बात करें तो पाकिस्तानी टीम दो मैच जीतकर और चार अंक हासिल कर पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज है। उसने सेमीफाइनल की अपनी सीट भी पक्की कर ली है। भारतीय टीम यहां अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। भारत ने दो मैच खेले हैं और उसमें से एक ही में उसे जीत मिली है।
ग्रुप ए से दो टीमों के नाम तय हो गए हैं, जो सेमीफाइनल में जाएंगी। श्रीलंका और बांग्लादेश के चार चार अंक हैं। इसी ग्रुप की हांगकांग और अफगानिस्तान की टीमें अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। अब एक और टीम की जगह खाली है, जहां भारतीय टीम नजर आ सकती है। भारत के ही ग्रुप में नेपाल और यूएई की टीमें भी हैं। नेपाल के पास दो अंक हैं और यूएई का खाता अभी खाली है।
इस बीच भारतीय टीम के अगले मैच की बात करें तो तो वो अब 24 नवंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा। इसमें भारत और यूएई की टीमें आमने सामने होंगी। इस मैच को जीतते ही भारत के भी चार अंक हो जाएंगे, इसके साथ ही उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। हालांकि ये बाद में ही पता चलेगा कि सेमीफाइनल में किस टीम का मुकाबला किससे होगा। टीमें जिस नंबर पर रहेंगी, उसी के आधार पर ये तय होगा।
IND vs NZ पहला टेस्ट ड्रॉ, WTC अंक तालिका में क्या पड़ा असर, टीम इंडिया को नुकसान
DRS लेने का फैसला हुआ सही तो झूमने लगे शुभमन गिल, वायरल हुआ कप्तान का डांस VIDEO
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.