Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IND U19 vs NEP U19: वनडे मैच को बना दिया टी20, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली ऐसी पारी कि 10 विकेट से जीत गया भारत

नई दिल्ली, November 6, 2026: IND U19 vs NEP U19: वनडे मैच को बना दिया टी20, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली ऐसी पारी कि 10 विकेट से जीत गया भारत। नेपाल को 128 रनों पर ऑलआउट करने के बाद भारत ने…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 06 November 2026

नई दिल्ली, November 6, 2026: IND U19 vs NEP U19: वनडे मैच को बना दिया टी20, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली ऐसी पारी कि 10 विकेट से जीत गया भारत।

नेपाल को 128 रनों पर ऑलआउट करने के बाद भारत ने 129 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

भारत की अंडर 19 टीम ने नेपाल को हराया नई दिल्ली: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है।

अल अमराट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 129 रनों का मामूली लक्ष्य रखा था।

जवाब में उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.1 ओवरों में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया।

भारतीय गेंदबाजों का कहर, 128 रनों पर सिमटी थी नेपाल की पारी इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल अंडर-19 की टीम भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित और धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई।

भारत की ओर से ईशान सूद ने शानदार स्पेल डालते हुए 10 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्जुन राजपूत ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 5.3 ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 3 सफलताएं हासिल कीं।

इसके अलावा यशवीर गौद ने 2, जबकि मनाल चौहान और काव्या पटेल ने 1-1 विकेट झटककर नेपाल को सस्ते में समेटने में मुख्य भूमिका निभाई।

आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के आक्रामक अर्धशतक 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बेहद तूफानी शुरुआत दिलाई।

पूर्व भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता की ही तरह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 52 गेंदों पर 70 रनों की आतिशी पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान आर्यवीर ने 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े और नेपाल के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

19.1 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया लक्ष्य दूसरी ओर, कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने भी एक छोर से ठोस बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 64 गेंदों पर 54 रनों की संयमित और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच हुई नाबाद 129 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने 19वें ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।

इस एकतरफा जीत के साथ ही भारतीय अंडर-19 टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत बेहद मजबूत संदेश के साथ की है।

लेखक के बारे में ऋषिकेश कुमार सिंह ऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर) ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Blnguyen, Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement