Story Content
New Delhi, November 6, 2026: IND vs PAK: भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को पहले मुकाबले में 3-2 से दी मात, VETO पर हुआ लाइव प्रसारण.
The source note says: दोनों ही टीमें ग्रुप बी का हिस्सा हैं। यह टूर्नामेंट इस साल बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेला जा रहा है। भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। पिछले सीजन में उन्होंने कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता था। ऐसे में टीम इंडिया पर इस बार अपने टाइटल को बचाने की बड़ी चुनौती होगी। यह टूर्नामेंट 5 से 17 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस रोमांचक मैच समेत सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण VETO पर फ्री में किया जा रहा है।
The source note says: भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमों के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं। यहां अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने इनमें से 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है और 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2023 की सैफ चैंपियनशिप में बेंगलुरु खेला गया था। उस मैच में सुनील छेत्री के हैट्रिक गोल की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से बुरी तरह हराया था। ऐसे में आज होने वाले मैच में भी भारतीय टीम अपने इस पुराने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
The source note says: सैफ चैंपियनशिप 2026 में कुल 6 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और मालदीव की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को रखा गया है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 नवंबर को खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप के जुड़ने से VETO के स्पोर्ट्स कार्निवल को और बढ़ावा मिला है, जिसके तहत इस प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग और टेनिस जैसे खेलों की 300 घंटे से ज्यादा की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस को देखने को मिलेगी।
The source note says: SAFF चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से रौंदा है। पाकिस्तान की टीम ने दोनों गोल एक्स्ट्रा टाइम में किए।
The source note says: 91वें मिनट में पाकिस्तान के प्लेयर ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया है। अब भी भारतीय टीम इस मैच में 3-1 से आगे है।
The source note says: 90 मिनट का खेल खत्म हो चुका है और भारत अभी भी 3-0 आगे है। दोनों टीमों को 4 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है।
The source note says: मैककील के पास दाईं तरफ गेंद थी और उन्होंने दो डिफेंडर को छकाकर नबी को बॉक्स के अंदर पास दे दिया। नबी ने दौड़ते हुए ही सीधे शॉट मारा लेकिन गोलकीपर अर्श ने समय पर आगे आकर गोल का दायरा छोटा कर दिया और शानदार तरीके से उस शॉट को बचा लिया।
The source note says: खेल में फिर से थोड़ी रुकावट आई थी क्योंकि पाकिस्तान के एक और खिलाड़ी अहमद खान, मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैदान पर गिर गए हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह आगे खेल जारी रख पाएंगे, और खेल दोबारा शुरू हो गया है।
The source note says: पाकिस्तान की टीम इस दूसरे हाफ में काफी बेहतर खेल रही है, और उनके पास भी ज्यादा आत्मविश्वास के साथ आ रहे हैं। लेकिन फिर भी आखिरी मौका पर गोल तक पहुंचने वाला वह शॉट उनके प्लेयर्स से मिस हो रहा है। उनकी टीम अभी तक एक भी गोल नहीं दाग पाई है।
The source note says: भारत के पास मैच को पूरी तरह से जीतने का मौका था जब गेंद मोहम्मद सुहेल के पास आई और उनके आगे बाईं तरफ काफी खाली जगह थी। लेकिन, गेंद को संभालने में उनसे थोड़ी चूक हो गई और पाकिस्तान के गोलकीपर ने आसानी से गेंद को पकड़ लिया।
The source note says: पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है। शुरुआती 45 मिनट तक टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 3-0 से आगे है।
The source note says: भारतीय टीम इस मुकाबले में पूरी तरह से हावी नजर आ रही है और पाकिस्तान की टीम दबाव में दिख रही है। 43वें मिनट में भारत को एक और कॉर्नर मिला, लेकिन पाकिस्तानी डिफेंडरों ने इसे खतरे से बाहर निकाल दिया। फिलहाल भारत मैच में 3-0 से आगे चल रहा है।
The source note says: पाकिस्तान के पास पेनल्टी के जरिए पहला गोल करने का एक बेहतरीन मौका था, लेकिन उनके 11वें नंबर के खिलाड़ी गोल नहीं कर पाए।
The source note says: SAFF चैंपियनशिप के इस मैच में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इस मैच में अब तक तीन गोल कर दिए हैं। 32वें मिनट में टीम इंडिया के लिए ये गोल मंगलेंथांग किपगेन ने किया है।
Source: Instafeed Desk.

Comments
Add a Comment:
No comments available.