Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IND vs PAK LIVE: हमजा जहूर ने जड़ा अर्धशतक, 150 के पार पाकिस्तान, यहां देखें लाइव स्कोर

नई दिल्ली, November 8, 2026: IND vs PAK LIVE: हमजा जहूर ने जड़ा अर्धशतक, 150 के पार पाकिस्तान, यहां देखें लाइव स्कोर। भारत की कमान लक्ष्य रायचंदानी के पास है, जिन्होंने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 08 November 2026

नई दिल्ली, November 8, 2026: IND vs PAK LIVE: हमजा जहूर ने जड़ा अर्धशतक, 150 के पार पाकिस्तान, यहां देखें लाइव स्कोर।

भारत की कमान लक्ष्य रायचंदानी के पास है, जिन्होंने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराने में शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए थे, जबकि आर्यवीर सहवाग और कप्तान रायचंदानी ने नाबाद अर्धशतक जड़े थे। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की कप्तानी फरहान यूसुफ कर रहे हैं। पिछले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसलिए इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का भी बेहतरीन मौका है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। जो भी टीम आज जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाएगी।

इंडिया U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह

हमजा जहूर ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को संभाल लिया है। हमजा ने 54 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हसनैन उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 96 गेंदों पर 78 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

पाकिस्तान ने 24वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हमजा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब्बास डार 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

20 ओवर की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 80 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। हमजा 15 और अब्बास 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान जीत से अभी भी 129 रन दूर है।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। मनल ने भारत को 5वीं सफलता दिला दी है। अहमद हुसैन 27 गेंद खेलकर सिर्फ 8 रन बना सके। 15 ओवर के भीतर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

भारत को चौथी सफलता मिल गई है। काव्या पटेल ने कप्तान फरहान यूसुफ को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए भारत की झोली में बहुत बड़ा विकेट डाल दिया है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई है।

अब्दुल कादिर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मनल चौहान ने अब्दुल को बोल्ड किया। इस तरह भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई है। 13 ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट खोकर 57 रन।

10 ओवर की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 40 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। अहमद हुसैन 2 और अब्दुल कादिर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान लक्ष्य से अभी भी 169 रन दूर है।

पाकिस्तान को लगा दूसरा बड़ा झटका। मोहित उल्वा ने उस्मान खान को भेजा पवेलियन। उस्मान ने 23 गेंदों पर 16 रन बनाए। 6 ओवर के भीतर पाकिस्तान की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है।

पाकिस्तान को पहला झटका लग चुका है। जहांगीर बिलाल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट ईशान सूद ने लिया। टीम का स्कोर इस वक्त 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।

2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के सामने 209 रनों का टारगेट है।

रन चेज में पाकिस्तान की पारी का आगाज हो गया है। उस्मान खान और जहांगीर बिलाल ओपनिंग कर रहे हैं। उनके सामने 209 रनों का टारगेट है।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement