Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Mohammed Shami ने टेस्‍ट क्रिकेट से लिया संन्‍यास, 6 नवंबर को विदाई लेने का कारण Video के जरिये बताया

नई दिल्ली, November 7, 2026: Mohammed Shami ने टेस्‍ट क्रिकेट से लिया संन्‍यास, 6 नवंबर को विदाई लेने का कारण Video के जरिये बताया। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने शुक्रवार को टेस्‍ट…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 07 November 2026

नई दिल्ली, November 7, 2026: Mohammed Shami ने टेस्‍ट क्रिकेट से लिया संन्‍यास, 6 नवंबर को विदाई लेने का कारण Video के जरिये बताया।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने शुक्रवार को टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लिया। शमी ने 6 नवंबर को ...और पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली । भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने शुक्रवार को टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लिया। 36 साल के शमी ने 6 नवंबर को संन्‍यास लेने की अहम वजह का खुलासा भी किया। शमी ने 6 नवंबर 2013 को अपना टेस्‍ट डेब्‍यू किया था और 13 साल बाद क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप से विदाई ली। शमी का टेस्‍ट कैप नंबर 279 रहा। उन्‍होंने 64 टेस्‍ट में 229 विकेट झटके।

मोहम्‍मद शमी ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करके टेस्‍ट प्रारूप से संन्‍यास की घोषणा की। शमी ने बताया कि वो सीमित ओवर क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। बता दें कि शमी को पिछले काफी समय से राष्‍ट्रीय टीम से नजरअंदाज किया जा रहा था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। शमी ने इंटरनेट मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी अपनी यादों, संघर्षों और उपलब्धियों को याद किया।

स्रोत के मुताबिक: View this post on Instagram A post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)

शमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं। जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का। इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया।'

'टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक प्रारूप नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है। आज भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं। इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर साथी खिलाड़ी, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों समय में मुझ पर भरोसा बनाए रखा।'

कोलकाता के ईडन गार्डेंस में छह नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के विरुद्ध टेस्ट पदार्पण करने वाले शमी ने बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा किया, आगे बढ़ने के अवसर दिए और उनके क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने लिखा कि उनका साथ और विश्वास हमेशा उनके लिए खास रहेगा। मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे लिए जिंदा रहेगा। शमी ने भारत की ओर से अंतिम टेस्ट मैच जून 2023 में द ओवल में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला था।

मोहम्मद शमी मौजूदा रणजी सत्र में तीन मैचों में 14 विकेट लिए हैं। केरल और दिल्ली के विरुद्ध मैच में उन्होंने पांच-पांच विकेट चटकाए थे। शुक्रवार को ही शमी को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि मोहम्‍मद शमी ने अपना टेस्‍ट डेब्‍यू 6 नवंबर 2013 को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में किया था। यह सचिन तेंदुलकर की विदाई सीरीज भी थी। वहीं, शमी ने अपना आखिरी टेस्‍ट मैच 7 जून 2023 को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेला था। यह डब्‍ल्‍यूटीसी का फाइनल मैच था, जिसे कंगारू टीम ने 209 रन से जीता था।

यह भी पढ़ें: 'लक्ष्य होना जरुरी है', मोहम्मद शमी ने नजरअंदाज होने पर तोड़ी चुप्पी; टीम इंडिया में वापसी पर कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: चीफ सेलेक्टर बदले, लेकिन नहीं बदला इन खिलाड़ियों का भविष्य; फिर मिली निराशा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement