Story Content
New Delhi, November 6, 2026: रणजी ट्रॉफी में तैयार हो रहा टीम इंडिया का फ्यूचर स्टार... पहले 400, अब हर दिन बना रहा नए रिकॉर्ड, 30 साल की उम्र में होगा डेब्यू?.
The source note says: चिन्मय सुतार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में 175 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआती पांच पारियों में उनके नाम पर कुल रन 834 हो गए. चिन्मय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुरुआती 5 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बिल पोंसफोर्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 724 रन बनाए थे. पोंसफोर्ड ने 1921 से 1923 के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया था. उनका यह रिकॉर्ड 103 साल तक कायम रहा. यह भी पढ़ें: 'इससे बेहतर सेलिब्रेशन नहीं...', कोहली के बर्थडे पर बहन का खास अंदाज में विश, बचपन के कोच हुए इमोशनल
The source note says: खास बात यह है कि चिन्मय सुतार अपनी अगली इनिंग्स में यदि कोई रन नहीं बनाते हैं, तो भी वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुरुआती छह पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर की सूची में टॉप पर ही रहेंगे. सुतार ने अफगानिस्तान के बशीर शाह को पछाड़ा, जिन्होंने शुरुआती 6 फर्स्ट क्लास पारियों में 831 रन बनाए थे.
The source note says: चिन्मय सुतार ने अपनी सफलता का श्रेय मुंबई क्रिकेट में शुरुआती दिनों के दौरान मिली सीख को दिया है. उन्होंने TOI से कहा कि लगातार रन बनाने और विश्व रिकॉर्ड कायम करने से वह खुश हैं. उन्होंने बताया कि मुंबई क्रिकेट में शुरुआती वर्षों के दौरान उन्होंने सीखा था कि जब बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हो तो उसे ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: 'दौड़ जा दिल्ली रोड...', जब मेरठ की बल्ला फैक्ट्री में मिले थे विराट कोहली, तब कहां पता था एक दिन बन जाएंगे 'किंग'
The source note says: क्या टीम इंडिया के लिए होगा डेब्यू? चिन्मय सुतार की मौजूदा उम्र 29 साल और 186 दिन है. वह ऐसे समय में लगातार बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं, जब कई युवा खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का रास्ता आसान नहीं होता. उनके सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इस फॉर्म को लगातार बरकरार रखने की होगी.
The source note says: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जिस तरह चिन्मय सुतार ने शुरुआत की है, उससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर जरूर जा सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चिन्मय अपने इस प्रदर्शन को आगे किस मुकाम तक पहुंचाते हैं और क्या उन्हें भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिलता है. यदि चिन्मय आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो 30 साल की उम्र में भी वो भारत के लिए डेब्यू करते दिख सकते हैं.
Source: Instafeed Desk.

Comments
Add a Comment:
No comments available.