Story Content
New Delhi, November 5, 2026: रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास: पुर्तगाल के लिए 23 साल खेले, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; वर्ल्....
The source note says: रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। अगले 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। असिस्ट का मतलब है गोल करने वाले खिलाड़ी को आखिरी पास देना।
The source note says: रोनाल्डो ने वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं। मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया।
The source note says: उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सिर्फ मैच, गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया।
The source note says: रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद वह 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में भी पुर्तगाल की टीम का हिस्सा रहे। इस तरह उन्होंने लगातार 6 वर्ल्ड कप खेले। वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने।
The source note says: इन टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 27 मैच खेले और 11 गोल किए। 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करके उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2006 में रहा, जब वह सेमीफाइनल तक पहुंची और चौथे स्थान पर रही।
The source note says: 1. बाइसिकल किक: रियल मैड्रिड की ओर से चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में रोनाल्डो ने बाइसिकल किक लगाई।
The source note says: रोनाल्डो ने 2018 में जुवेंटस के खिलाफ बाइसिकल किक लगाई थी। 2. 40 यार्ड से गोल: मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में रोनाल्डो ने करीब 40 यार्ड की दूरी से गोल किया।
The source note says: 2009 में रोनाल्डो पोर्टो के खिलाफ 40 यार्ड दूर से शॉट लेते हुए। 3. नकल बॉल फ्री-किक : रोनाल्डो ने 30 यार्ड से ज्यादा दूरी से फ्री-किक लगाई। गेंद हवा में तेजी से घूमती हुई गोलपोस्ट में पहुंची।
The source note says: 2008 में पोर्ट्समाउथ के खिलाफ फ्री किक लगाते हुए रोनाल्डो। 4. स्पेन के खिलाफ आखिरी मिनट की फ्री-किक: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में रोनाल्डो ने मैच के आखिरी समय में फ्री-किक से गोल किया। इस गोल के साथ उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की और पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ दिलाया।
The source note says: 2018 स्पेन के खिलाफ गोल करने के बाद फेमस सियू सेलिब्रेशन करते हुए रोनाल्डो। 5. सुपरमैन हेडर बनाम सैम्पडोरिया (2019): जुवेंटस की ओर से सीरी-A मुकाबले में रोनाल्डो ने करीब 2.56 मीटर की ऊंचाई तक छलांग लगाकर हेडर से गोल किया। उनकी इस छलांग और हेडर को देखकर इसे 'सुपरमैन हेडर' कहा गया।
The source note says: 18 दिसंबर 2019 को सैम्पडोरिया के खिलाफ रोनाल्डो ने 8 फीट 5 इंच की अविश्वसनीय ऊंचाई तक कूदकर यह हेडर गोल किया था। 2016 में पहली बार पुर्तगाल को यूरो चैंपियन बनाया
The source note says: रोनाल्डो के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2016 का यूरो कप खिताब शामिल है। यूरो कप यूरोप की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के बीच होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट है।
The source note says: पुर्तगाल ने फाइनल में फ्रांस को 1-0 से हराकर पहली बार यह ट्रॉफी जीती थी। उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने 2019 और 2025 में UEFA नेशंस लीग का खिताब भी जीता। नेशंस लीग यूरोप की राष्ट्रीय टीमों के बीच खेली जाने वाली प्रतियोगिता है।
The source note says: यूरो कप के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो। संन्यास से पहले कोच के साथ विवाद भी हुआ
Source: Instafeed Desk.

Comments
Add a Comment:
No comments available.