Story Content
New Delhi, November 6, 2026: तिलक वर्मा बने ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, जडेजा और बुमराह इंडिया ए की स्क्वॉड के साथ जुड़े.
The source note says: तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत के अनुभवी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा अपनी तैयारी पुख्ता करने के लिए खेलेंगे। वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत पसलियों की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण यह मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। इस मैच से पहले बुमराह ने टीम के साथ दो दिन तक अभ्यास किया है, जबकि जडेजा सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी के दो मैच खेलकर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इन दोनों मैच में उन्होंने 7 विकेट लेने के साथ एक शतक भी बनाया था।
The source note says: इस मैच में ध्रुव जुरेल ही इंडिया-ए टीम की कप्तानी करते रहेंगे। टीम में नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं जो एक तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। इससे पहले वह भारत की वनडे टीम का हिस्सा थे। ऐसा माना जा रहा है कि अगर ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू होने तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल ही संभालेंगे।
The source note says: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी इस मैच में खेलते नजर आ सकते हैं। वे अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस साबित कर दी है। हालांकि उन्हें सभी फॉर्मेट में खेलने की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन टेस्ट मैचों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकीब नबी को वनडे टीम में शामिल किया गया है। ODI टीम का हिस्सा होने वजह से नबी तीसरे इंडिया-ए मैच में नहीं खेल पाएंगे।
The source note says: IND vs SL वनडे मैच का वेन्यू हुआ चेंज, अब किस शहर में खेला जाएगा पहला मुकाबला
The source note says: IPL 2027 से पहले हो गया बड़ा ट्रेड, CSK और SRH के चार खिलाड़ी बदले
Source: Instafeed Desk.
Photo: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.