Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में संभालेंगे टीम की कमान।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को टीम का ऐलान किया. बिहार अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार को ग्रुप-B में रखा गया है. इस ग्रुप में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र और तमिलनाडु की टीमें भी हैं.
बिहार की टीम अपने अभियान की शुरुआत सौराष्ट्र के खिलाफ करेगी. वैभव सूर्यवंशी शुरुआती दो मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे.
वैभव सूर्यवंशी IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं. उन्होंने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से ज्यादा रहा.
वह भारत की T20 इंटरनेशनल टीम के लिए भी खेल चुके हैं. अब तक उन्होंने 10 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की शानदार पारी खेली थी. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने फाइनल मुकाबला 100 रन से जीता था.
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच में भी वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए थे. इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग साझेदारी में 133 रन बने थे.
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि कप्तानी मिलने से वैभव को एक लीडर के तौर पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: चश्मा लगाया, कॉलर उठाया... वैभव सूर्यवंशी ने नए लुक से काटा गदर, फैन्स बोले- इंडिया का फेवरेट बच्चा
उन्होंने कहा, "वैभव ने कम उम्र में ही अपनी शानदार प्रतिभा, आत्मविश्वास और समझदारी दिखाई है. हमें उम्मीद है कि उनकी कप्तानी में टीम अनुशासन के साथ अच्छा प्रदर्शन करेगी."
बिहार की टीम में वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, सूरज कश्यप (उपकप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह को जगह मिली है.
स्टैंडबाय खिलाड़ी: बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव.
मंगल महौर और शाकिब हुसैन की उपलब्धता बिहार के शुरुआती दो मैचों के बाद फिटनेस जांच के आधार पर तय होगी.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: James Rennell, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.