Story Content
New Delhi, November 14, 2026: वैभव सूर्यवंशी ने चकनाचूर किया टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में रचा ऐतिहासिक कीर्तिमान.
The source note says: बिहार की जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड का ऐलान हुआ था तो उसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपने का बड़ा फैसला लेने के साथ सभी को चौंका जरूर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 232 दिन की उम्र में बतौर कप्तान अपनी शुरुआत करने के साथ क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में T20 फॉर्मेट में पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था। ऐसे में अब वैभव इस रिकॉर्ड को चकनाचूर करने के साथ उसे अपने नाम करने में कामयाब हो गए हैं। वहीं भारतीय घरेलू क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में वैभव से पहले सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महिपाल लोमरोर के नाम पर था जिन्होंने साल 2018 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के लिए 18 साल 67 दिन की उम्र में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला था।
The source note says: वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ एक ही मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है , जिसमें क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार क्रिकेट संघ के चीफ सेलेक्टर हरविंदर सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वैभव केवल पहले मैच में ही टीम की कप्तानी करने के लिए उपलब्ध थे, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। उनके जाने के बाद टीम की कमान उप-कप्तान सूरज कश्यप संभालेंगे। दरअसल वैभव केवल पहला मैच ही खेल पाएंगे, क्योंकि इसके बाद वे इंडिया 'ए' टीम की तरफ से इमर्जिंग एशिया कप खेलने के लिए कतर रवाना हो जाएंगे।
The source note says: 29 साल बाद वनडे में दोहराया गया इतिहास, भारतीय टीम के नाम जुड़ा एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड
The source note says: राजस्थान और लखनऊ के बीच महा-ट्रेड! शमी-सैम करन के साथ यशस्वी जायसवाल पर भी फंसा पेंच
Source: Instafeed Desk.
Photo: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.