Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आधार कार्ड से पेंशन तक, 1 दिसंबर से बदल रहे 7 नियम; जानिए नए रूल

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: आधार कार्ड से पेंशन तक, 1 दिसंबर से बदल रहे 7 नियम; जानिए नए रूल। दिसंबर की पहली तारीख से बैंकिंग, एलपीजी, पेंशन और कमोडिटी बाजार से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | व्यापार - 27 November 2026

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: आधार कार्ड से पेंशन तक, 1 दिसंबर से बदल रहे 7 नियम; जानिए नए रूल।

दिसंबर की पहली तारीख से बैंकिंग, एलपीजी, पेंशन और कमोडिटी बाजार से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का महीना शुरू होते ही बैंकिंग, निवेश, कमोडिटी बाजार और रसोई के खर्च से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। 1 दिसंबर से कुछ नए नियम लागू होंगे, जबकि कुछ जरूरी समयसीमाएं और फैसले इसी महीने के दौरान सामने आएंगे।

अगर किसी ने अभी तक घरेलू एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो 1 दिसंबर से गैस बुकिंग रुकने या कनेक्शन कटने जैसी स्थिति नहीं आएगी, लेकिन सरकार द्वारा अनिवार्य की गई इस प्रक्रिया को पूरा कराना जरूरी बना रहेगा।

केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को पेंशन जारी रखने के लिए 30 नवंबर तक अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। समय पर जमा न करने पर 1 दिसंबर से पेंशन मिलने में देरी या रुकावट आ सकती है, जिसे डिजिटल माध्यम से भी जमा किया जा सकता है।

1 दिसंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड के कुछ बड़े ट्रांसपोर्ट और फ्यूल पेमेंट पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लगेगा। 30,000 रुपये से ज्यादा के कुछ ट्रांसपोर्टेशन भुगतान पर यह शुल्क लागू होगा। वहीं, एक बिलिंग साइकिल में योग्य फ्यूल ट्रांजैक्शन का कुल खर्च 50,000 रुपये से अधिक होने पर पूरे फ्यूल खर्च पर 1 प्रतिशत चार्ज और लागू टैक्स देना होगा।

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो सकते हैं, जिससे आम रसोई से लेकर कारोबारियों तक पर असर पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल किसी बदलाव की पुष्टि नहीं हुई है।

सेबी के निर्देशों के तहत कमोडिटी डेरिवेटिव्स में कारोबार करने वालों के लिए शुरुआती मार्जिन की नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी। इसके तहत कम उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 6 प्रतिशत, मध्यम उतार-चढ़ाव पर 8 प्रतिशत और ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर कम से कम 10 प्रतिशत शुरुआती मार्जिन जरूरी होगा, जिससे ट्रेडर्स को अधिक रकम रखनी पड़ सकती है।

NRI, OCI और शर्तें पूरी करने वाले विदेशी निवेशकों के लिए भारत आए बिना डिजिटल केवाईसी की सुविधा 3 दिसंबर से उपलब्ध होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 2 से 4 दिसंबर तक होगी। रेपो रेट पर आने वाले फैसले का असर होम लोन और अन्य कर्ज की ब्याज दरों व EMI पर पड़ सकता है।

यूआईडीएआई की ओर से आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट करने की सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी, जबकि अन्य आधार सेवाओं पर यह छूट लागू नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.