Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: Gold Silver Rate Today: चांदी 9680 रुपए गिरी, सोना भी कई हजार रुपए सस्ता, जानें ताजा कीमतें।
Gold- Silver Price Today: आज सोने और चांदी का ताजा भाव Source : ABP LIVE सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक दिन की तेजी के बाद अब दोनों कीमती धातुओं के भाव में फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. खासतौर पर चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 10 हजार रुपए की कमी आई है. वहीं, सोना भी हजारों रुपए सस्ता हो गया है. ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सोने की कीमत 3,907 रुपए गिरकर 1,21,038 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई. वहीं, चांदी के भाव में 9,680 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद चांदी की कीमत 1,42,945 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई.
एक दिन में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? गुरुवार को सोने और चांदी दोनों के दाम में बड़ी गिरावट आई है. इससे पहले सोने की कीमत 1,24,945 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो 3,907 रुपए कम होकर 1,21,038 रुपए पर आ गई. इसी तरह चांदी का भाव पहले 1,52,625 रुपए प्रति किलो था. इसमें 9,680 रुपए की कमी आई और यह 1,42,945 रुपए पर पहुंच गया.
सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आता है उतार-चढ़ाव? सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ भारत में मांग और सप्लाई से तय नहीं होतीं है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतों का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ता है. इसके अलावा डॉलर की चाल, रुपए की कीमत, ब्याज दरों में बदलाव और दुनिया भर में चल रही आर्थिक और राजनीतिक हलचल भी सोने-चांदी के भाव को प्रभावित करती है.
जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आती है तो इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिलता है. वहीं, निवेशकों की खरीदारी बढ़ने पर कीमतों में तेजी भी आती है.
क्या अभी सोना-चांदी खरीदना चाहिए? सोने चांदी के दाम गिरने के बाद खरीदारों को राहत जरूर मिल सकती है. खासकर उन लोगों के लिए ये अच्छी खबर है जो शादी या किसी दूसरे काम के लिए सोने- चांदी के गहने खरीदना चाहते हैं. लेकिन खरीदारी से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
IBJA के भाव और आपके शहर के ज्वेलरी शोरूम में मिलने वाली कीमत अलग हो सकती है. गहना खरीदते समय सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज और GST भी जुड़ते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वेलर से ताजा रेट जरूर पता कर लें.
आज कहां-कहां बंद हैं बैंक? दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें आज का अपडेट
'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.