Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

त्योहारों के सीजन में टूटी ऑटो कंपनियों की आस, बिक्री में आई भारी गिरावट

त्योहार के सजीन के समय ये उम्मीद की गई थी कि ऑटो कंपनियों को फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पायया। जानिए कितने का हुआ है उन्हें नुकसान।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | व्यापार - 15 November 2020

सितंबर और अगस्त के महीने में इस बार वाहनों की बिक्री काफी अच्छी देखी जा रही थी। इसी के चलते ऐसी उम्मीद थी इस साल के अक्टूबर के महीने में भी बिक्री जबरदस्त होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  बल्कि पिछले महीने वाहनों की जो बिक्री हुई उसमें भारी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान बस पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में कुछ ही ऑटो कंपनियों ने पिछले महीने अच्छी बिक्री करने के अपने आंकड़े पेश किए है। जिन कंपनियों की अच्छी बिक्री हुई है उसमें सुजुकी मोटर्स और किआ मोटर्स शामिल हैं। फाडा की माने तो अक्टूबर में बिक्री में 8.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

फाडा के सामने आए आकंड़ों की माने तो पैसेंजर व्हीकल्स की जो खुदरा बिक्री साल दर साल आधार पर अक्टूबर महीने में 8.8 फीसदी से कम होकर 2 लाख 49 हजार 8 सौ 60 यूनिट दर्ज की गई है। वहीं, इन व्हीक्लस की बिक्री एक साल पहले जबकि 2 लाख 73 हजार  980 रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सप्लाई चेन बाधित होने के चलते रजिस्ट्रेशन धीमी पड़ गई है।

टूव्हीलर्स की ये है परिस्थिति

अक्टूबर महीने में टूव्हीलर्स की भारी डिमांड में गिरावट आई है। 10,41,682 वाहन अक्टूबर में कुल बिके हैं। वहीं, 2019 में टू व्हीलर 14,23,394 बिके थे। बिक्री में 26.28 फीसदी गिरावट दर्ज हई है। डीलर्स की माने तो सिर्फ नवरात्र में ही बिक्री में बढ़ोतरी होती हुई नजर आई है।

आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में सबसे अधिक कमर्शियल व्हीकल्स की ही बिक्री घटी। फाडा की माने तो बिक्री 30.32 फीसदी घटकर 44,480 यूनिट ही रह गई। फाडा 1,464 में से 1,257 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों से व्हीकल रजिस्ट्रेशन के जरए ये आंकड़े जुटाती है। वहीं, अक्टूबर में थ्री-व्हीलर्स की बिक्री घटकर 22, 381 वाहन रही है। अक्टूबर में सभी तरह के वाहनों की बिक्री अधिक होने की उम्मीद थी, लेकिन गिरावट 23.99 फिसदी दर्ज की गई। 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.