Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का भाव

भारतीय बाजारों में इन दिनों सोने की कीमत में काफी गिरावट आ रही है. जानिए आज के भाव

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | व्यापार - 18 August 2021

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है. भारतीय बाजारों में इन दिनों सोने की कीमत में काफी गिरावट आ रही है. सोने की शुद्धता के पैमाने का विस्तार किया गया है. वहीं, आज सोने का भाव 47,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी का भाव 63,430 रुपये प्रति किलो है. दोनों धातुओं की कीमतों में सोमवार और मंगलवार की तुलना में शुक्रवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है. चांदी की कीमतों में 1.44 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि सोने में 0.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

आज के भाव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 48650 रुपये है, जबकि चांदी 66260 रुपये प्रति किलोग्राम है. आज इंदौर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 48034 है. जबकि चांदी का भाव 66230 है. आज ग्वालियर में 22 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम 48380 है. वहीं चांदी का भाव 65010 रुपये प्रति किलोग्रामहै. इसके अलावा जबलपुर में 10 ग्राम सोने की कीमत 48,380 है. जबकि चांदी 65010 रुपये प्रति किलो है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement