Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पबजी को टक्कर देने के लिए बना स्वदेशी गेम फौजी, जानें क्या है इस गेम में खास?

कंपनी के सहसंस्थापक ने बताया कि इस गेम का पूरा नाम फीयरलेस एन्ड यूनाइटेड गार्ड्स है और इस गेम पर पिछले कई महीनों से काम चल रहा था।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | व्यापार - 09 September 2020

पूरी दुनिया में लोकप्रिय मोबाइल गेम पबजी भारत सरकार द्वारा भारत में बैन कर दिया गया है। जिसके बाद से पबजी के यूजर्स मायूस हो गए हैं। हालांकि अब खबर ये आ रही है कि पबजी भारत में वापसी करने के पूरा प्रयास कर रहा है। लेकिन उसी बीच एक बेहद अच्छी खबर भी सामने आई है। खबर ये है कि भारत में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक गेमिंग कंपनी के साथ मिलकर फौजी नाम का गेम लांच किया है। पबजी बैन होने के बाद अचानक से इस गेम की घोषणा करना साफ़ दर्शाता है कि इस गेम को लॉन्च करने का मुख्य कारण पबजी के बैन होने से आए खालीपन को भरना है। साथ ही साफतौर पर इसे पबजी का प्रतिद्वंदी भी माना जा रहा है।   


किसने बनाया ये गेम?

फौजी नाम का ये गेम बेंगलुरु की गेमिंग कंपनी एनकूर नाम की कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये गेम अक्टूबर के अंत तक मार्किट में आ सकता है। कंपनी के सहसंस्थापक ने बताया कि इस गेम का पूरा नाम फीयरलेस एन्ड यूनाइटेड गार्ड्स है और इस गेम पर पिछले कई महीनों से काम चल रहा था। 


क्या है इसमें खास? 

कंपनी के सहसंस्थापक ने बताया कि इस गेम की पहली लेवल को गलवान घाटी पर आधारित रखा गया है। इस घटना से हम सभी वाकिफ हैं क्योंकि गलवान में हुई हिंसक झड़प ही भारत सरकार द्वारा उठाये गए इस महत्वपूर्ण कदम का मुख्य कारण है। भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद ही चीन की ऐप्स को भारत में प्रतिबन्ध किया गया था। आलोचकों का मानना है कि फौजी गेम के जरिये लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना को उजागर करना की कोशिश भी की जा रही है। कंपनी के सहसंस्थापक ने ये घोषणा भी की है कि इस गेम से होने वाली आमदनी का 20% शहीद सैनिकों के परिवारों को दिया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मुहीम में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यहां तक कि गेम का नाम फौजी भी उन्होंने ही रखा है। इस गेम की जानकारी भी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी थी। पबजी पिछले कुछ सालों में दुनिया भर के लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय गेम बन गया था।इस  आपको बता दें कि ये गेम जापानी फिल्म बेटल रोयाल से प्रभावित होकर बनाया गया था। इस गेम में सरकार छात्रों  के एक ग्रुप को जबरदस्ती लड़ने भेज देती है। 


कहां कितने यूजर? 

दुनिया भर में पबजी खेलने वालों में से लगभग 25 % यूजर भारत में हैं। चीन में मात्र 17% हैं तो वहीं अमेरिका में सिर्फ 6% यूजर है। इससे ये साफ़ है कि सबसे ज्यादा यूजर भारत में ही हैं। पबजी बैन होने के बाद लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। गेम बनाने वाली कंपनियों में अब भारत एक उभरता हुआ बाजार बन रहा है कई देशों से भारत बहुत ज्यादा  आगे है। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में गेम खेलने  वालों की संख्या में बहुत बृद्धि हुई है। वैसे भारत अभी ऑनलाइन गेम्स बनाने में बहुत पीछे है।  





Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.