Nobel Prize 2021: मेडिसिन में इन दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है. इस बार यह पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों डेविड जूलियस और अर्डेम पटपाउटियन को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है.

  • 806
  • 0

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है. इस बार यह पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों डेविड जूलियस और अर्डेम पटपाउटियन को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है. उन्हें यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श के रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया गया है। नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को नोबेल समिति के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने की.

पिछले साल मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों हार्वे जे. ऑल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम. राइस को मिला, जिन्होंने लीवर को नुकसान पहुंचाने वाले हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज की थी. इस खोज ने इस जानलेवा बीमारी का इलाज खोजने में मदद की.


नोबेल असेंबली के सदस्य और फिजियोलॉजी के प्रोफेसर जूलियन ज़ीरथ ने कहा, 'अल्फ्रेड नोबेल अपनी इच्छा के बारे में बहुत स्पष्ट थे जब फिजियोलॉजी या मेडिसिन को नोबेल पुरस्कारों की सूची में शामिल किया गया था. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वह एक ऐसी खोज की तलाश में हैं जिससे मानव जाति को लाभ हुआ हो.'

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT