Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राजस्थान बजट: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान- 400 करोड़ रुपये में खोले जाएंगे थिंक टैंक सेंटर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 2021-22 का बजट पेश कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के जिन 4 विधायकों की मौत हुई थी उनके नाम पर क्षेत्र में कन्या महाविघालय खोलने की घोषणा सीएम गहलोत ने की है।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | व्यापार - 24 February 2021

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 2021-22 का बजट पेश कर रहे हैं। वही उनका अब तक का बजट भाषण कृषि, हेल्थ और एजुकेशन पर फोकस हैं। बता दें अशोक गहलोत ने अगले  साल से राज्य का कृषि बजट अलग से पेश करने का ऐलान किया है। इसके अलावा कांग्रेस के जिन 4 विधायकों की मौत हुई थी उनके नाम पर क्षेत्र में कन्या महाविघालय खोलने की घोषणा सीएम गहलोत ने की है। चालिए एक नजर डालते है सीएम गहलोत के बजट भाषण पर...

 जानिए बजट भाषण से जुड़ी खास बातें

- किसानों के लिए अगले साल से कृषि बडट अलग से पेश होगा। वही किसानों के लिए ऋण माफी के संबंध में वन टाइम सेटल योजना से ऋण माफ कराए जाएंगे।  किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त वितरित किए जाएंगे। इस योजना में 21-22 में 3 लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ-साथ इसमें कृषि पालकों व पशु पालकों को भी शामिल किया जाएगा।

- इंदिरा गांधी शहरी क्रेकिट कार्ड की घोषणा-पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

- छोटे कारोबारियों को 5- करोड़ रुपए की ब्याज की सब्जिडी दी जाएगी। वही पांच लाख रुपए प्रति स्टार्टअप सहायता दी जाएगी।

- छात्रों को शिक्षण सामग्री सहित कई सुविधाएं दी जाएंगी। वही पाठ्यपुस्तक से लेकर यूनिफॅार्म तक फ्री में दी जाएगी। 

-राज्य हेल्थ बिल लाया जाएगा। वही अगले साल हम 3500 करोड़ की लागत से यूनिवर्सल हेल्थ योजना लागू करेंगे।

- राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख की चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ-साथ राजस्थान के प्रत्येक जिलों यानि शेष 25 जिलों में नर्सिंग महाविघालय खोले  जाएंगे।

- पीएचसी में 15 से बढ़ाकर 61 जिला अस्पतालों में 133 जांच मुफ्त होगी। वही महात्मा गांधी अस्पताल व सीकर में नए  चिकित्सालय खुलेंगे। 

- शाहपुरा जयपुर व फतेहपुर के उपजिला अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा। अजमेर में राजस्थान आयुष अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। वही मेडिकल कॅालेज जोधपुर में गठिया रोग के लिए विभाग व बच्चों के लिए पीडियाट्रिक्स विभाग खोले जाएंगे। इसके साथ-साथ पावटा अस्पताल में बेड बढ़ाकर 300 किए जाएंगे।

- जयपुर, बीकानेर भरतपुर में यूनानी व आयुर्वेद महाविघालय खोले जाएंगे। जिसमें टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी।

-5000 की आबादी वाले गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल खुलेंगे। जिसमें 600 स्कूलों मे कृषि संकाय और 3500 से अधिक क्लासरुम, लैब, लाइब्रेरी बनाए जाएंगे।

-37400 आंगनवाड़ी केंद्रो , अंगेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे।

-शांति अंहिसा प्रकोष्ठ को शांति व अहिंसा निदेशालय में बदला जाएगा। सभी संभागों में विशेष योग्यजन आवासीय स्कूल खुलेंगे। जोधपुर व जयपुर में इसी तरह के दो नए महाविघालय खोले जाएंगे।

-जोधपुर में 400 करोड़ रुपए में थिंक टैंक सेंटर खोले जाएंगे। 

-भरतपुर में संस्कृत महाविघालय बनाया जाएगा। वही प्रदेश में युवाओं के लिए ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेबोरेट्री व अन्य केंद्रों की स्थापना के लिए राजीव गांधी सेंटर के लिए 200 करोड़ की घोषणा।

- पात्र बेरोजगार युवाओं को चार महीने की ट्रेनिंग देकर विभिन्न विभागों को राजीव गांधी युवा वालंटियर बनाए जाएंगे।

- प्रदेश के युवाओं व बच्चों के लिए शारीरिक विकास के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की घोषणा की गई है।

- मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना  की घोषणा 1लाख 20 हजार किसानों को स्पिंकल दिए जाएंगे।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.