Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: Share Market Rally: ₹3 लाख करोड़ की बारिश, 1500 प्वाइंट्स चढ़ा Sensex, इन 5 वजहों से Nifty पहुंचा 25800 के करीब।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 11:08 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 1936.43 प्वाइंट्स यानी 2.35% की बढ़त के साथ 84,372.42 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 565.65 प्वाइंट्स यानी 2.23% की मजबूती के साथ 25,915.30 पर है। इंट्रा-डे में बात करें तो सेंसेक्स 1983.79 प्वाइंट्स उछलकर 84,419.78 और निफ्टी 575.30 प्वाइंट्स चढ़कर 25,924.95 तक पहुंच गया।
ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की नरमी से मार्केट को सपोर्ट मिला है। ब्रेंट क्रूड टूटकर प्रति बैरल $88 के नीचे आ चुका है।
मार्केट को विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। मुहर्त ट्रेडिंग को ₹25 लाख की हल्की बिक्री को छोड़ सोमवार 23 नवंबर को लगातार 16वां कारोबारी दिन रहा, जब विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की। इन 16 दिनों में उन्होंने ₹121,220.92 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। इसमें से ₹5,672.99 करोड़ की नेट खरीदारी तो 23 नवंबर को ढहते मार्केट में हुई।
वैश्विक मार्केट में चिप शेयरों की बिकवाली ने घरेलू मार्केट में आईटी शेयरों को मजबूत सपोर्ट दिया और निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक उछल पड़ा। इसे प्राइवेट बैंकों का सहारा मिला जिसका निफ्टी इंडेक्स ढाई फीसदी मजबूत हुआ है तो निफ्टी पीएसयू बैंक में भी करीब 1% की तेजी है। हालांकि निफ्टी मेटल में 1% से अधिक गिरावट है।
एक कारोबारी दिन पहले मार्केट की हाहाकार में अधिकतर सेक्टर लाल थे। ऐसे में निचले स्तर पर खरीदारी से मार्केट को सपोर्ट मिला है।
मार्केट में डर को मापने वाले इंडिकेटर India VIX की नरमी से सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल यह 0.31% की गिरावट के साथ 17.64 पर है। इसमें तेजी का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका बढ़ना तो फिसलने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार , स्टॉक मार्केट न्यूज़ , बिजनेस न्यूज़ , पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।
स्रोत: Instafeed Desk।
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.