Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: ट्रंप टैरिफ का खौफ बेअसर, शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला।
खास बात ये है कि Stock Market Rally ऐसे समय में देखने को मिली है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नए सिरे से टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं और उनके निशाने पर भारत समेत 16 देश है. अमेरिका की नई टैरिफ अटैक की खबर के चलते चीन से लेकर जापान तक के शेयर मार्केट सहमे हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर भारत में Trump Tariff का खौफ धुआं-धुआं होता नजर आया है.
Sensex-Nifty में बंपर तेजी शेयर मार्केट में बुधवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई की सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले कारोबारी बंद 82,435 की तुलना में बंपर तेजी लेते हुए 83,436 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर महज कुछ ही मिनटों में ये स्काईरॉकेट बना हुआ नजर आया और 1500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 83,969 के स्तर पर जा पहुंचा.
इन शेयरों ने खुलते ही मचाया गदर शेयर बाजार में अचानक आई इस तूफानी तेजी के बीच कई दिग्गज कंपनियों के शेयर खुलते ही गदर मचाते हुए दिखे. इनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Infosys Share (4.50%), HDFC Bank Share (3.50%), ICICI Bank Share (3.30%), Bajaj Finance Share (2.80%), Bajaj Finserv Share (2.40%), TCS Share (2.20%), Reliance Share (2.10%), Axis Bank Share (2.05%) और IndiGo Share (2%) की तेजी लेकर कारोबार करते दिखे.
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रैली दिखी. BSE Midcap में शामिल पॉलिसी बाजार शेयर (6%), MFSL Share (5.95%), Voltas Share (2.70%), IDFC First Bank Share (2.40%) की उछाल में ट्रेृड कर रहे थे, तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में Brigade Share (5.50%), Ujjivan Small Finance Bank (3.10%), PNB Housing Share (2.40%) चढ़कर कारोबार कर रहा था.
Trump फिर टैरिफ बम फोड़ने को तैयार बता दें कि द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से दुनिया में टैरिफ बम (Trump New Tariff Bomb) फोड़ने की तैयारी में हैं और इस बार उनके निशाने पर 16 देश हैं. उनकी नई लिस्ट में भारत भी शामिल हैं. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन उन देशों पर पहले से लागू टैरिफ को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, जिन पर उन्होंने सब्सिडी और दूसरी सरकारी मदद के जरिए घरेलू इंडस्ट्रीज को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है.
ट्रंप के टैरिफ एक्शन के दायरे में चीन, भारत, जापान, साउथ कोरिया, यूरोपियन यूनियन और कई दूसरी बड़ी इकॉनमी शामिल होने की उम्मीद है. WSJ की रिपोर्ट में ट्रंप के इस टैरिफ प्लान से जुड़े लोगों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर इसी हफ्ते यूएस की जांच के नतीजों की घोषणा कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी टाइमलाइन बदलाव हो सकता है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: S.aderogba, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.