Hindi English
Login
Image
Image
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सोने चांदी के कीमत में जोरदार गिरावट, जानिए क्या है नए रेट

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, यानी आज आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | व्यापार - 26 November 2022

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, यानी आज आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है. आज सोने की कीमत 52,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इस बात की जानकारी दी है.

पिछले कारोबार में सोने का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. शुक्रवार को सोने का भाव 270 रुपए की गिरावट के साथ 52,837 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, पिछले कारोबार में सोने का भाव 53,107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आठ फीसदी की बढ़ोतरी

चांदी की कीमतों की बात करें तो इनमें भी 705 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. चांदी की कीमत 705 रुपये की गिरावट के बाद 61,875 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है. दिलीप परमार, रिसर्च एनालिस्ट, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि मजबूत रुपये और निवेशकों द्वारा जोखिम की भूख ने घरेलू सोने की कीमतों को प्रभावित किया. परमार ने कहा कि डॉलर में कमजोरी के रुख के बीच नवंबर में अब तक सर्राफा कीमतों में करीब आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

सोने की कीमत में गिरावट 

इसके अलावा अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. सोना गिरावट के साथ 1,752.5 डॉलर प्रति औंस पर था जबकि चांदी की कीमत 21.30 डॉलर प्रति औंस थी.


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement
Image
Image
Advertisement
Image