क्या आप जानते हैं, कौन से हैं हिंदुस्तान के 10 सबसे धनी शहर, एक नाम तो हैरान कर देगा!

भारत हर मामले में काफी ज्यादा विकास करते हुए नजर आ रहा है। यहां जानिए भारत के उन 10 शहरों के बारे में यहां, जिन्होंने देश की शान बढ़ाने का काम बेहतरीन तरीके से किया है।

  • 3153
  • 0

भारत में शहरीकरण, औद्योगिकीकरण और वैश्वीकरण ने देश भर के कई शहरों को हर पहलू में तेजी से आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रांति आने से कई क्षेत्रों में भारी अवसरों के साथ जबरदस्त विकास हुआ है। भारत एक विकासशील राष्ट्र है और इसने एक रचनात्मक केंद्र के रूप में अपनी पहचान हर जगह बनाई है और यहां व्यापार करने वालों के लिए एक शानदार और व्यापाक बाजार का निर्माण किया है।

इसी के आधार पर कुछ शहरों ने काफी ज्यादा विकास किया है। आइए आपको यहां बताते हैं भारत के उन सबसे अमीर शहरों के बारे में यहां। येजोकि विश्वभर में कई निवेशकों के लिए व्यवसाय करने को लेकर आकर्षक केंद्र बने हुए हैं।


1. मुंबई

- मुंबई में बड़ी संख्या में प्रमुख भारतीय कंपनियों जैसे टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला समूह आदि  के मुख्यालय मौजूद हैं। 
- मुंबई में भारतीय रिज़र्व बैंक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और बॉलीवुड का मुख्यालय भी है।
-  इस शहर की प्रति व्यक्ति आय 2.845 यूएसडी है। वहीं, जीडीपी (पीपीपी) 310.0 बिलियन है। 
- मुंबई को लाखपत्तियों और करोड़पतियों का शहर तक माना जाता है। इसके साथ ही ये वित्तीय केंद्र भी है। 



2. दिल्ली

- भारत की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है जोकि देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।
- राजनीतिक केंद्र होने के नाते दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई प्रतिष्ठित मंत्रालयों सहित सभी प्रमुख राजनीतिक हस्तियों और ऑफिसहोल्डर्स का घर है।
- दिल्ली एक महानगरीय शहर है और सभी राज्यों की आबादी को आकर्षक करने का काम करता है। दिल्ली की जीडीपी (पीपीपी)  293.6 बिलियन है।



3. कोलकाता

- कोलकाता ब्रिटिश भारत की राजधानी थी और भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज था। शहर की 83 प्रतिशत से अधिक आबादी तृतीय क्षेत्र में काम करती है।
- कोलकाता कोल इंडिया लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, इलाहाबाद बैंक जैसे कई भारतीय निगमों का एक घर है।
-कोलकत्ता के जीडीपी की बात करें तो वो 150.1 बिलियन है।



4, चेन्नई

- चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है और बंगाल की खाड़ी द्वारा बसा हुआ शहर है।
- चेन्नई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और कई चीजों से भरपूर है, इसकी के चलते ये कई पर्यटकों का आकर्षित करता है।
- यहां तक की आर्ट, कल्चर और म्यूजिक के मामले में भी ये काफी शानदार शहर है। चेन्नई की जीडीपी (पीपीपी) 110.0 बिलियन है।



5. बेंगलुरु

- बेंगलुरु का 35 प्रतिशत इंडिया के आईटी निर्यात में योगदान है।
- शहर में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड जैसे कुछ प्रमुख विनिर्माण उद्योग भी हैं। 
- यह शहर 8 अरबपतियों का घर है। साथ ही इसे भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है। जीडीपी (पीपीपी) 86.0 बिलियन है।



6. हैदारबाद  

- हैदारबाद  को मोतियों का शहर भी कहा जाता है। ये साउथ इंडिया का लीडिंग डायमंड ट्रेडिंग सेंटर में से एक है।
- शहर की आबादी लगभग 8 मिलियन है, जो इसे भारत का चौथा सबसे बड़ा शहर बनाता है। ये शहर रहने और काम करने के लिए शानदार है।
- धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से शहर हिंदू, मुस्लिम और ईसाईयों से जुड़ा हुआ है। जीडीपी की बात करें तो वो 75.2 बिलियन है।



7. पुणे 

- पुणे पश्चिमी भारतीय राज्य महाराष्ट्र में स्थित है। ये भारत का 8 वां सबसे बड़ा शहर और महाराष्ट्र में दूसरा सबसे बड़ा शहर कहलाता है।
-भारत के पहले प्रधानमंत्री ने पुणे को "द ऑक्सफोर्ड ऑफ़ द ईस्ट" कहा था। क्योंकि ये दुनिया भर के छात्रों को आकर्षित करता है।
- इस शहर की जीडीपी (पीपीपी) 69.0 बिलियन है।

8. अहमदाबाद

- अहमदाबाद सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में से एक है और रहने के लिए सबसे अच्छे शहरों में से एक आता है।
- ये भारत का एक आर्थिक और औद्योगिक केंद्र है और गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। हर साल कई टूरिस्ट को करता है आकर्षक।
- इस शहर की जीडीपी (पीपीपी)  68.0 बिलियन है।

9. सूरत

-सूरत इस लिस्ट में नौवें नंबर पर आता है। ये शहर पूरे भारत में सबसे साफ शहर है।
- ये कई बिजनेस करने वाले के लिए ये एक मुख्य केंद्र है। जहां कई सारी फैक्ट्रियां सेट-अप है। सूरत को डायमंड की वजह से जाना जाता है।
- सूरत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से विकास करने वाला शहर है। इसकी जीडीपी (पीपीपी)  59.8 बिलियन है।



10. विशाखापत्तनम

- शानदार इकनोमिक डेस्टिनेशन में से एक आता है ये शहर, जिसे आंध्र प्रदेश की वित्तीय राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।
- शहर अपनी दवा, प्रोग्रामिंग और दवा उद्योग के लिए जाना जाता है। इसकी जीडीपी (पीपीपी) 43.5 बिलियन है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT