हिंदुस्तान के ये हैं 10 सबसे महंगे आशियाने, जिनको देख आप भी हो जाएंगे दीवाने!

एंटीलिया में सभी सुविधाओं के साथ 27 मंजिलें भी शामिल हैं - जिनमे एक सैलून, मूवी थियेटर, आइसक्रीम पार्लर, अन्य सुविधाओं जैसे स्विमिंग पूल, जिम आदि भी मौजूद हैं।

  • 1654
  • 0

किसी भी इंसान के जीवन में उसके अपने घर का बहुत महत्व होता है। घर चाहें छोटा हो या बड़ा व्यक्ति को अपने घर जैसा आराम और सुकून दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका घर सबसे अच्छा हो, बहुत सुंदर हो, उसमें सारी सुख सुविधायें हों। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए हर कोई मेहनत करता है। हर कोई चाहता है कि वो ऐसा घर बनवाए जिसे देखकर उसके दोस्त रिश्तेदार उसकी तारीफ़ करते हुए ना थकें। 

आप सभी सोच रहे होंगे कि आज हम इस विषय पर बात क्यों कर रहे हैं? तो आपको बता दें कि आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे खूबसूरत घरों के बारे में जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। ये घर बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक और महंगें हैं।


1. एंटीलिया


एंटीलिया के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा। भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की एंटीलिया भारत में सबसे महंगी संपत्ति है। एंटीलिया को शिकागो स्थित आर्किटेक्ट्स पर्किन्स एंड विल ने डिजाइन किया था। इसे बनाने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलियाई कंपनी लीटन होल्डिंग्स ने ली थी। दोनों ने मिलकर एक बेहद ही सुंदर डिजाइन बनाया। एंटीलिया में सभी सुविधाओं के साथ 27 मंजिलें भी शामिल हैं - जिनमे एक सैलून, मूवी थियेटर, आइसक्रीम पार्लर, अन्य सुविधाओं जैसे स्विमिंग पूल, जिम आदि भी मौजूद हैं। एंटीलिया की वैलुएशन बड़े पैमाने पर करीब 10,000 करोड़ रुपये है।



2. जे.के. हाउस 


गौतम संघानिया का जेके हाउस दक्षिण मुंबई की एक और ऊंची, शानदार इमारत, है। इसकी वैलुएशन लगभग 6000 करोड़ रुपये है, एंटीलिया के बाद जेके हाउस भारत में दूसरी सबसे ऊंची निजी इमारत है। यह 16,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें एक आवासीय स्थान, कार्यालय स्थान और पांच मंजिलें शामिल हैं जो सिर्फ सबसे अच्छी कारों को पार्क करने के लिए रिज़र्व हैं।  घर में एक स्पा, दो स्विमिंग पूल, एक जिम, एक मनोरंजक क्षेत्र और यहां तक कि इस घर में खुद का हेलीपैड भी मौजूद है।



3. एबोड 

भले ही अनिल अंबानी बिजनेस में पीछे चल रहे हैं लेकिन घर के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। इस ऊंची इमारत में एक फैंसी हेलीपैड और कुछ हेलिकॉप्टरों भी मौजूद है। यह इमारत 16,000 वर्ग फीट में फैली है और लगभग 70 मीटर ऊंची है। इसमें वो सभी सुविधाएं हैं जो एक घर में होनी चाहिए।  इसकी वैलुएशन करीब 5000 करोड़ रुपये है।


4. जाटिया हाउस 

केएम बिड़ला की यह संपत्ति लगभग 30,000 वर्ग फुट से ज्यादा में फैली हुई है। इसके चारों और हरियाली है जिस कारण से ये किसी फिल्म के सेट से कम नहीं लगता। इसमें 20 बेडरूम हैं, जिसमें बर्मा टीकवुड से बने वॉल क्लैडिंग और छत हैं। इसमें एक आंगन और एक तालाब की तरफ खुलने वाला पार्क भी है। केएम बिड़ला ने 2015 में इस घर को पांच अन्य बोली लगाने वालों को मात दे कर और मौके पर ही 10% टोकन देने के बाद 425 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह भारत का सबसे बड़ा रियल एस्टेट सौदा भी था।


5. मन्नत 

मन्नत जो कि शाहरुख खान का घर है उनके कारण भी लोकप्रिय है। मन्नत को बेहद ही खूबसूरत ढंग से बनाया गया है।  उससे कई ज्यादा उसे खूबसूरती से सजाया भी गया है। शाहरुख़ के अलावा मन्नत को भी देखने वालों का तांता लगा रहता है। बंगले के अंदर अरब सागर का सुंदर दृश्य भी है और यह बांद्रा, मुंबई में बैंडस्टैंड में स्थित है। इसकी वैलुएशन  200 करोड़ से ज्यादा है।



6. जिंदल हाउस 

यह तीन मंजिला सी-फेस वाला बंगला, जिसे सज्जन जिंदल ने 400 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई में जिंदल का ड्रीम होम नेपियन सी रोड पर है और यह बेल्जियम का वाणिज्य दूतावास हुआ करता था। तब इसकी कीमत 125 करोड़ रुपये थी। इसकी कीमत में 300 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी सबसे बड़ी मार्क-अप में से एक थी जिसे रियल एस्टेट जगत ने देखा था।


7, जिंदल हाउस, दिल्ली 

जिंदल भाइयों में से दूसरे नंबर के हैं नवीन जिंदल। महंगें घरों की श्रेणी में इनका घर भी आता है। दिल्ली में उनकी संपत्ति 120-150 करोड़ रुपये के बीच की है। इनका घर ऐसी जगह मजूद है, जो देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक है।


8. विजय माल्या 

विजय माल्या ने अपने इस सपनों का घर बनाया है, जिसमें उन्होंने शायद अभी तक पैर भी नहीं रखा। 40,000 वर्ग फुट में फैला माल्या का पेंट हाउस एक कैंटिलीवर है, जो 35-मंजिला के ऊपर बना है। घर में 360 डिग्री का व्यू प्लेटफॉर्म और यहां तक कि एक इन्फिनिटी पूल भी है। 


9. टाटा हाउस 

रतन टाटा का कोलाबा घर एक बेहद खूबसूरत ईमारत है जहां से अरब सागर दिखाई देता है। यह सुविधाओं से भरा हुआ है। यह घर लगभग 15,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है जिसके सबसे ऊपर एक पूल भी है। इस घर में 10 कारों के लिए एक कार पार्किंग की जगह, एक मीडिया रूम, सन डेक, लाउंज, एक और स्विमिंग पूल आदि सुविधाएं मौजूद हैं।


10. रुइया हाउस

एस्सर समूह के मालिक रवि रुइया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इनका कारोबार 5 महाद्वीपों में 20 देशों मे फैला हुआ हैं। बिजनेस टायकून के पास दिल्ली के बीच में एक बहुत बड़ा बंगला है, जो 2.24 एकड़ में फैला हुआ है। यह देश में उनकी दूसरी संपत्तियों में से एक है। हालांकि यह सबसे महंगा है क्योंकि इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT