Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अंडर 19 एशिया कप : जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न के तरीक़े पर पाकिस्तान तक बहस, क्या है वजह?

नई दिल्ली, November 16, 2026: अंडर 19 एशिया कप : जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न के तरीक़े पर पाकिस्तान तक बहस, क्या है वजह?। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: अंडर 19 एशिया कप : जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न के तरीक़े पर पाकिस्तान तक बहस, क्या है वजह?।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी अंडर 19 एशिया कप : जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न के तरीक़े पर पाकिस्तान तक बहस, क्या है वजह? इमेज स्रोत, ACC

ओमान में खेले गए अंडर 19 एशिया कप के फ़ाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम के जश्न मनाने के तरीक़े पर सोशल मीडिया पर काफ़ी बहस हो रही है.

कुछ लोग भारतीय टीम के खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि खेल के मैदान में इस तरह के जश्न से बचना चाहिए.

ख़ासकर पाकिस्तान के क्रिकेट फ़ैंस, पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट भारतीय टीम के जश्न मनाने के तरीक़े पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

दरअसल, भारतीय टीम के युवा प्लेयर्स ने जीत के बाद काफ़ी आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाया. कुछ खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने जाकर जश्न मनाते देखे गए.

इस दौरान भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ़ खिलाड़ियों को शांत कराते और उन्हें ग्राउंड से बाहर की ओर ले जाते दिखे. कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान की टीम की ओर इशारेबाज़ी करते हुए भी नज़र आए.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इस मामले पर बयान जारी किया है.

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम का समर्थन किया है. उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "यह भारतीय टीम का भाव और उनकी फ़ाइटिंग स्प्रिट दिखता है."

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "कड़ा मुक़ाबला हुआ, यह मैच भारत के हाथ में नहीं था. अगर आप देखेंगे तो 280 के आसपास आठ विकेट गिर गए थे और गेंद भी काफ़ी कम बची थीं. उस स्थिति से भारत की टीम जीती है, इससे लगता है कि भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है."

ऊनहोने कहा, "ऐसे मुश्किल मैच में जब वह जीते हैं तो उसके बाद थोड़ा जश्न मनाना बनता है और इसके लिए सबको मंज़ूरी देनी होगी. वो लोग जिस तरह से जीते हैं तो मुझे लगता है कि उनका जश्न जायज़ है."

आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

शनिवार को अंडर 19 एशिया के फ़ाइनल मुक़ाबले में मैच का फ़ैसला आख़िरी गेंद पर हुआ. भारत ने यह मैच एक विकेट से जीता.

हालांकि मैच में एक वक़्त ऐसा आया था, जब लगा था कि टीम इंडिया के हाथ से मैच निकल गया है.

लेकिन टीम के लोअर ऑर्डर के बैटर्स ने उम्मीद बनाए रखी और अंत में टीम इंडिया चैंपियन बनी.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement