Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, अब तक क्या-क्या पता है

नई दिल्ली, November 14, 2026: अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, अब तक क्या-क्या पता है। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 14 November 2026

नई दिल्ली, November 14, 2026: अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, अब तक क्या-क्या पता है।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी लेकिन आशंकाएं बरकरार, एयर इंडिया ने दी ये सलाह इमेज स्रोत, Reuters

अमेरिका में क़रीब चार घंटे तक विमान सेवाएं ठप रहने के बाद उड़ानों पर लगी रोक हटा ली गई है. व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि लाखों अमेरिकियों को प्रभावित करने वाली उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है.

हालांकि, परिवहन मंत्री सीन डफी ने पत्रकारों को बताया कि उड़ानों पर रोक के कारण अन्य उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है और आने वाले कई दिनों तक समस्याएं जारी रह सकती हैं.

डफी ने पत्रकारों को बताया कि सिस्टम को दोबारा पूरी तरह से चालू होने में समय लगेगा, लेकिन अमेरिका में लोकप्रिय थैंक्सगिविंग यात्रा अवकाश से पहले सिस्टम अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा.

डफी और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मंत्री मार्कवेन मुलिन ने उड़ानों पर रोक के लिए पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पर्याप्त फंडिंग नहीं मिलने के कारण इन सिस्टम को अपडेट नहीं किया गया है.

मुलिन ने चेतावनी दी कि परिवहन व्यवस्था में "पूर्ण बदलाव" किए बिना आज जैसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं.

इससे पहले अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई समस्या के कारण देशभर में उड़ानों को रोक दिया गया था.

अमेरिका में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के पूर्व प्रमुख ने कहा कि 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद से अमेरिका में उड़ानों का इतना व्यापक निलंबन कभी नहीं हुआ.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा कि ऐसा नहीं लगता कि यह समस्या किसी साइबर हमले या एआई के कारण हुई है.

बीबीसी के अमेरिकी मीडिया पार्टनर सीबीएस न्यूज से बात करते हुए रॉबर्ट एल. सुमवाल्ट ने कहा, ''यह हैरान करने वाली बात है कि आज के दौर में भी ऐसा हो सकता है.''

अमेरिका की गृह सुरक्षा मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि इस घटना के पीछे अमेरिका पर किसी हमले का संकेत नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं.

इस बीच एयर कनाडा ने कहा है कि कनाडा और अमेरिका के बीच सभी उड़ानें शुक्रवार शाम तक रद्द कर दी गई हैं.

अमेरिका में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल के संचार सिस्टम में आई ख़राबी के बाद एयर इंडिया ने भी अपने यात्रियों के लिए सलाह जारी की.

एयरलाइन ने एक्स पोस्ट ने कहा कि इसका असर अमेरिका के अलग-अलग हवाई अड्डों से रवाना होने वाली उड़ानों पर पड़ रहा है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement