Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: भारत में नए कार ब्रांड की एंट्री... 3 दिसंबर को लॉन्च होगी JSW Combat।
जेएसडब्लू ने कॉम्बैट के लिए चीनी कार कंपनी चेरी से हाथ मिलाया है. कॉम्बैट कई मार्केट में आने वाली जेटूर टी2 का रिबैज्ड वर्जन होगी. कार में कंपनी भारतीय बाजार के हिसाब से बदलाव भी करेगी. आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या खास है.
जेएसडब्लू एमजी मोटर के साथ पार्टनरशिप में पहले से गाड़ियां बेच रहा है. लेकिन कॉम्बैट ब्रांड का पहला और एमजी से अलग प्रोडक्ट होने वाला है. भारतीय बाजार में कंपनी कई बदलाव के साथ इस कार को लॉन्च करेगी. ये एक बड़ी और बोल्ड दिखने वाली एसयूवी होगी. इसका डिजाइन बॉक्सी और रग्ड होगा.
जैसा दूसरी चीनी कारों के साथ होता है, कॉम्बैट का डिजाइन भी आपको पॉपुलर कार की याद दिलाएगा. ये कार काफी हद तक डिफेंडर जैसी दिखती है. इसमें बड़ी ग्रिल फ्रंट में मिलेगी. कॉम्बैट में स्मोक्ड हेडलैम्प्स मिलेंगे, जो कुछ इस तरह से डिजाइन और प्लेस किए जाएंगे, जिससे ये ग्रिल का हिस्सा लगेंगे.
यह भी पढ़ें: भारत में बनी SUV का बोल-बाला... 7 लाख लोगों ने खरीदी Kia Seltos
कार के रियर में एलईडी टेल लैम्प्स, स्कॉयर्ड विंडशिल्ड और रियर डोर पर स्पेयर व्हील माउंट मिलेगा. ग्लोबल मार्केट में ये कार 4,785 एमएम लंबी, 2005 एमएम चौड़ी और 1875 एमएम ऊंची है. ये कार 2800 एमएम के व्हीलबेस और 220 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है.
जेएसडब्लू का भारत में फोकस न्यू एनर्जी व्हीकल पर होगा. कॉम्बैट को कंपनी हाइब्रिड या फिर इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इसे प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में ला सकती है. यानी इसमें पेट्रोल इंजन के साथ बैटरी सेटअप भी मिलेगा. इससे कार को बेहतर रेंज के साथ बार-बार चार्ज करने की चिंता से मुक्ति मिलेगी.
यह भी पढ़ें: CRETA की छोटी बहन... लॉन्च होते ही इतने लोगों ने खरीदी ये SUV
इस कार में 18.4 kWh से 26.7 kWh के बीच की बैटरी दी जा सकती है. कार की क्लेम्ड प्योर ईवी लिमिट 90 से 100 किलोमीटर की होगी. इसके साथ 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है. भारत में ये कार 25 लाख रुपये से 35 लाख रुपये के बजट में लॉन्च हो सकती है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Biswarup Ganguly, Wikimedia Commons, CC BY 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.