Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी बिलकिस बानो गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों की सज़ा निलंबित की, ज़मानत दी इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की उम्रकैद की सज़ा को निलंबित कर दिया है और उन्हें ज़मानत दे दी है.
बीबीसी संवाददाता विनीत भल्ला के मुताबिक जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने 28 अक्तूबर 2026 को यह आदेश दिया लेकिन आज 16 नवंबर को इसे सार्वजनिक किया गया.
दोनों दोषियों ने बॉम्बे हाई कोर्ट के 4 मई 2017 के फ़ैसले को चुनौती दी थी. हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई सज़ा और दोषसिद्धि को बरक़रार रखा था.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि दोनों दोषी 17 साल से ज़्यादा समय से जेल में हैं. उनमें से एक गंभीर रूप से विकलांग भी है. अदालत ने कहा कि अपील में तथ्य और क़ानून से जुड़े ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर फ़ैसला किया जाना है.
दोषियों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत को बताया कि दोनों 17 साल से ज़्यादा समय जेल में बिता चुके हैं.
उन्होंने दलील दी कि एक दोषी का नाम एफ़आईआर में नहीं था और घटना के क़रीब तीन साल बाद उसे इस मामले में अभियुक्त बनाया गया.
गुजरात सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने दोषियों की दलीलों का विरोध किया.
उन्होंने कहा कि दोनों निचली अदालतों ने रिकॉर्ड पर मौजूद प्रासंगिक सामग्री पर विचार किया था. उन्होंने अपराध की गंभीरता का भी हवाला दिया.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों दोषियों की सज़ा पर रोक लगाते हुए उन्हें ज़मानत दे दी. अदालत ने कहा, "ऊपर बताई गई बातों और इस अपील में शामिल मुद्दों को देखते हुए हम सज़ा को निलंबित करते हैं और अपील करने वालों को ज़मानत देते हैं. ज़मानत की शर्तें संबंधित ट्रायल कोर्ट तय करेगा."
सुप्रीम कोर्ट ने अपील को आगे सुनवाई के लिए उचित समय पर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है.
05:23 वीडियो कैप्शन, बिलकिस बानो के रिश्तेदार ने बीबीसी को क्या बताया था 27 फ़रवरी, 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस जलाए जाने के बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे.
उस समय 21 साल की बिलकिस बानो पांच महीने की गर्भवती थीं. हिंसा और आगज़नी के कारण वह अपने परिवार के साथ गांव रंधीकपुर से निकल गई थीं.
3 मार्च, 2002 को पानिवेल के पास एक भीड़ ने उनके परिवार पर हमला किया. बिलकिस बानो ने अभियुक्तों की पहचान हमलावरों के तौर पर की थी. इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. मरने वालों में उनकी तीन साल की बेटी भी शामिल थी. बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया था.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.