Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोन 'अक्वान' कितना ख़तरनाक हो सकता है, किन राज्यों में होगी बारिश?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोन 'अक्वान' कितना ख़तरनाक हो सकता है, किन राज्यों में होगी बारिश? इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़, दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में बना साइक्लोन 'अक्वान' 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान (सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म) में बदल सकता है.
विभाग का अनुमान है कि 19 नवंबर की सुबह तक यह अति गंभीर चक्रवाती तूफ़ान (वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म) बन सकता है.
मौसम विभाग ने एक्स पर एक ताज़ा पोस्ट में बताया , "मंगलवार सुबह 8:30 बजे बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से के मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन 'अक्वान' बहुत धीमी गति से उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा था."
"मंगलवार रात इसके गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए यह 19 नवंबर की शाम तक अत्यंत गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा और 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा."
इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर और तूनी के बीच टकराने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ़्तार 120-130 किमी प्रति घंटे रह सकती है और झोंकों के साथ यह 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
मौसम विभाग के 16 नवंबर को रात 11:30 बजे के अपडेट के मुताबिक़, साइक्लोन 'अक्वान' चेन्नई से 610 किमी पूर्व, त्रिंकोमाली से 630 किमी उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम से 660 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 670 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर से 790 किमी दक्षिण में स्थित था.
इस साइक्लोन का नाम ईरान ने रखा है. 'अक्वान' नाम की जड़ें फ़ारसी पौराणिक कथाओं में हैं. यह नाम 'अक्वान-ए-दीव' से जुड़ा है, जो मशहूर फ़ारसी महाकाव्य 'शाहनामा' में एक राक्षस जैसा पात्र है. इस महाकाव्य की रचना फ़िरदौसी ने की थी.
मौसम विभाग ने 16 से 22 नवंबर के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है.
आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ
दक्षिण भारत में केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 22 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप में 22 नवंबर को, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में 20 से 22 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है.
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 16 से 18 नवंबर और 21 नवंबर को, जबकि रायलसीमा में 16 से 18 नवंबर और 21 से 22 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 19 नवंबर को बारिश होने का अनुमान है.
इसके अलावा, 19 से 20 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 20 से 22 नवंबर के बीच भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 22 नवंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 नवंबर, विदर्भ में 19 से 21 नवंबर और छत्तीसगढ़ में 18 से 22 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Joydeep Chakraborty, Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.