Story Content
New Delhi, November 10, 2026: चांदनी चौक में 400 AQI... दिल्ली में कम नहीं हो रहा प्रदूषण, जानिए आपके इलाके का हाल.
The source note says: सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में AQI 380, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, टॉकटोरा गार्डन में 373, मथुरा रोड पर 372 और सिरीफोर्ट में 375 दर्ज किया गया. इसके अलावा आया नगर में AQI 360, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364 और आईआईटी दिल्ली में 361 रहा.
The source note says: राजधानी के अन्य इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही. शादिपुर में AQI 325, लोधी रोड पर 324, बुराड़ी में 315, झड़ौदा कलां में 320, मंदिर मार्ग पर 307 और बवाना में 328 दर्ज किया गया. वहीं, टिकरी कलां में AQI 296 और वसुंधरा एन्क्लेव में 295 रिकॉर्ड किया गया.
The source note says: सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, AQI 301 से 400 के बीच होने पर हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में आती है, जबकि 401 से 500 के बीच इसे 'गंभीर' माना जाता है. इस लिहाज से चांदनी चौक समेत दिल्ली के अधिकांश निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई.
The source note says: यह भी पढ़िएः नियमों की उड़ीं धज्जियां, स्मॉग से घिरी दिल्ली... दिवाली की रात 5 साल में सबसे जहरीली हवा, पीक टाइम में AQI मॉनिटरिंग स्टेशन बंद
The source note says: दिवाली पर PM2.5 का एवरेज कंसंट्रेशन 257 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर
The source note says: बता दें कि, दिवाली पर दिल्ली में PM2.5 का एवरेज कंसंट्रेशन 257 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा. यह नेशनल 24-hour स्टैंडर्ड 60 माइक्रोग्राम का 4 गुना से ज्यादा और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की 24-hour गाइडलाइन 15 माइक्रोग्राम का 17 गुना से भी अधिक है.
The source note says: लगातार खराब हो रही हवा से बच्चों की सेहत भी बिगड़ रही है. कई बच्चों को लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी हो रही है. अस्पतालों की ओपीडी में फेफड़ों के इंफेक्शन से संबंधित बच्चों भी ज्यादा आ रहे हैं. ऐसे में डॉक्टरों ने बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी है.
The source note says: बुजुर्ग, छोटे बच्चे, अस्थमा और सीओपीडी और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे लोगों को इस समय खास सावधानी बरतने की जरूरत है. बहुत ज्यादा प्रदूषण के दौरान बाहर निकलने से बचें. जरूरी होने पर अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें. डॉक्टर की सलाह से चल रही दवाएं और इनहेलर नियमित लेते रहें.
The source note says: सुबह आठ बजे कुछ कम हुआ AQI पर स्थिति गंभीर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, मंगलवार (10 नवंबर) सुबह 8 बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 304 दर्ज किया गया. यह 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है. दिल्ली में प्रदूषण के लिए प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 (PM2.5) रहा.
The source note says: सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे बुराड़ी और झड़ौदा कलां में AQI 303, टिकरी कलां में 293, वसुंधरा एन्क्लेव में 283 और घोघा में 272 दर्ज किया गया. इसके अलावा नांगलोई और मैदान गढ़ी में AQI 266, छावला में 268, घुम्मनहेड़ा में 271 और कराला में 236 रहा.
Source: Instafeed Desk.
Photo: See description, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.