Story Content
New Delhi, November 14, 2026: दुनियाभर में 1100 करोड़ के पार हुई रामायण, बनी 9वीं सबसे बड़ी इंडियन फिल्म, अब खतरे.
The source note says: रामायण का दुनियाभर में तहलका Source : imdb नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे सहित कई कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है. 'धुरंधर 2' के बाद, यह फिल्म फिलहाल साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है. अब यह देखना बाकी है कि क्या 'रामायण' रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' द्वारा सेट किए गए बॉक्स ऑफिस के बेंचमार्क को पार कर पाएगी या नहीं. इससे पहले चलिए यहां जानते हैं कि 'रामायण' ने रिलीज के 9 दिनों में वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर डाला है?
The source note says: 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड 9 दिनों में कितनी की कमाई? सिनेमाघरों में अपने 9वें दिन, 'रामायण' ने 23 हजार शोज के जरिए भारत में 47.85 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें हिंदी भाषा में फिल्म ने 36.25 करोड़ रुपये कमाए, इसके अलावा कन्नड़ में 3 करोड़ रुपये, तेलुगु में 2.60 करोड़ रुपये और तमिल में 2.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही, फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ रुपये और घरेलू नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये हो गया है. फिलहाल, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,110.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
The source note says: 'रामायण' वर्लडवाइड बनी 9वीं सबसे बड़ी इंडियन फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के 9 दिनों में 1110.70 करोड़ कमा लिए हैं. इसी के साथ ये वर्ल्डवाइड टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर पहुंच गई है. इसने पठान के 1069 करोड़ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. अब इसके निशाने पर शाहरुख खान की ही जवान (1163 करोड़) है. दूसरे शनिवार 'रामायण' इसे भी मात दे देगी और लिस्ट में 8वें नंबर प पहुंच जाएगी.
The source note says: 'रामायण' के बारे में नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, 'रामायण' वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित दो पार्ट वाली फिल्म है. इसकी कहानी भगवान विष्णु के अवतार, भगवान राम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी सीता को असुर राज रावण के चंगुल से बचाने के लिए निकलते हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, साई पल्लवी सीता के किरदार में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नज़र आ रहे हैं. सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं, जिनके किरदार को पहले भाग के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाया गया है.
The source note says: इस बड़े प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज़' ने DNEG और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. नमित मल्होत्रा और यश इस फिल्म के को-प्रो़ड्यूसर भी हैं. बता दें कि इस फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग 2028 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.
The source note says: निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.