Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने

नई दिल्ली, November 17, 2026: एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने। एमएस धोनी पहले आईपीएल यानी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ही जुड़े रहे। बीच में दो साल के लिए जब सीएसके को…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 17 November 2026

नई दिल्ली, November 17, 2026: एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने।

एमएस धोनी पहले आईपीएल यानी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ही जुड़े रहे। बीच में दो साल के लिए जब सीएसके को सस्पेंड कर दिया गया था, तब वे दूसरी टीम के लिए खेले, लेकिन जैसे ही चेन्नई की वापसी हुई, वे फिर से इसी टीम के साथ जुड़ गए थे, तब से लेकर अब तक वे इसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। बीच में जब धोनी ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो पहले रवींद्र जडेजा को कमान दी गई, इसके बाद रुतुराज गायकवाड भी टीम के कप्तान रहे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने उस मुकाम को हा​सिल नहीं किया, जहां तक धोनी की कप्तानी में पहुंची थी। इस वक्त रुतुराज गायकवाड ही टीम कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल में 278 मैचों में धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके इन मैचों में 24 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 264 छक्के भी लगाए। हालांकि वे शतक नहीं लगा पाए।

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अब अगले साल के आईपीएल में बिना धोनी के उतरेगी। हालांकि पिछले साल भी धोनी ने आईपीएल के मैच नहीं खेले थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने कीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। पिछले सीजन वे टीम के साथ ही ट्रेवल नहीं कर रहे थे, क्योंकि चोट लगी थी। धोनी ने आईपीएल का अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था, हालांकि तब उनकी बैटिंग नहीं आई थी। इससे पहले उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली में आईपीएल मैच खेला था, तब उनके बल्ले से 16 रन आए थे।

IND vs PAK एक और क्रिकेट मुकाबले की तैयारी, कब से शुरू होगा एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, सुबह जल्दी लाइव के लिए हो जाइए तैयार

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement