Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: भारत को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन

नई दिल्ली, November 7, 2026: IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: भारत को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन। वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 07 November 2026

नई दिल्ली, November 7, 2026: IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: भारत को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में गुरनूर बरार का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुल 4 विकेट हासिल किए जिसमें टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स को जहां उन्होंने एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया तो वहीं इसके अलावा मिचेल सैंटनर और नेथन स्मिथ का विकेट लेने में भी कामयाब रहे।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकिब नबी जो पहले मुकाबले में एक भी विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके थे उन्होंने दूसरे मैच की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की जिसमें उन्होंने अपने पहले ही ओवर में बिना कोई रन दिए विकेट हासिल किए। नबी ने टिम सीफर्ट के अलावा विल यंग को जहां पवेलियन का रास्ता दिखाया तो वहीं इसके अलावा अंशुल कंबोज ने हेनरी निकल्स का विकेट लेने के साथ न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआती झटके दिए और आखिर में उन्होंने ब्लेयर टिकनर के रूप में अपना दूसरा विकेट हासिल किया।

भारतीय टीम - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टीम - विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा 28 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में उनको अच्छी शुरुआत मिली लेकिन इसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन है।

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 7 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। श्रेयस 8 और रोहित 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विराट कोहली का बल्ला दूसरे मैच में नहीं चला। वह 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 4 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 19 रन है। उन्हें भी जैकब डफी ने आउट किया।

शुभमन गिल दूसरे वनडे मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं। उन्हें जैकब डफी ने आउट किया है। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त एक विकेट के नुकसान पर 4 रन है।

भारत की पारी में पहले ओवर में रोहित शर्मा ने 5 गेंदे डॉट खेली। इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 4 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन वनडे मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते कीवी टीम सिर्फ 134 रनों के स्कोर पर सिमट गई जिसके बाद अब टारगेट का पीछा करने के लिए कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी भारतीय टीम की तरफ से मैदान पर उतर आई है।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने अपने 10 ओवर्स में 2 मेडन फेंकने के साथ 30 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए हैं। वहीं उन्होंने पहले मुकाबले में तीन विकेट अपने नाम किए थे।

न्यूजीलैंड की टीम दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब भारत को इस मैच को जीतने के लिए 47 ओवर में 135 रन बनाने होंगे।

वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 9वां विकेट 132 के स्कोर पर नेथन स्मिथ के रूप में गंवा दिया है जो सिर्फ तीन रन बनाकर गुरनूर बरार का शिकार बने।

न्यूजीलैंड की टीम ने वेलिंग्टन वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के खिलाफ 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना 8वां विकेट काइल जेमिसन के रूप में 127 के स्कोर पर गंवा दिया है जो सिर्फ 7 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement