Story Content
New Delhi, November 7, 2026: IND vs NZ 2nd ODI LIVE SCORE: भारतीय गेंदबाजों ने वेलिंग्टन में भी दिखाया कमाल, न्यूजीलैंड को 134 रनों पर स.
The source note says: वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में गुरनूर बरार का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुल 4 विकेट हासिल किए जिसमें टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स को जहां उन्होंने एक ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया तो वहीं इसके अलावा मिचेल सैंटनर और नेथन स्मिथ का विकेट लेने में भी कामयाब रहे।
The source note says: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकिब नबी जो पहले मुकाबले में एक भी विकेट हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके थे उन्होंने दूसरे मैच की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की जिसमें उन्होंने अपने पहले ही ओवर में बिना कोई रन दिए विकेट हासिल किए। नबी ने टिम सीफर्ट के अलावा विल यंग को जहां पवेलियन का रास्ता दिखाया तो वहीं इसके अलावा अंशुल कंबोज ने हेनरी निकल्स का विकेट लेने के साथ न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआती झटके दिए और आखिर में उन्होंने ब्लेयर टिकनर के रूप में अपना दूसरा विकेट हासिल किया।
The source note says: भारतीय टीम - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।
The source note says: न्यूजीलैंड टीम - विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
The source note says: न्यूजीलैंड की टीम दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब भारत को इस मैच को जीतने के लिए 47 ओवर में 135 रन बनाने होंगे।
The source note says: वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 9वां विकेट 132 के स्कोर पर नेथन स्मिथ के रूप में गंवा दिया है जो सिर्फ तीन रन बनाकर गुरनूर बरार का शिकार बने।
The source note says: न्यूजीलैंड की टीम ने वेलिंग्टन वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के खिलाफ 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना 8वां विकेट काइल जेमिसन के रूप में 127 के स्कोर पर गंवा दिया है जो सिर्फ 7 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
The source note says: न्यूजीलैंड की टीम ने वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना 7वां विकेट कप्तान मिचेल सैंटनर के रूप में 119 के स्कोर पर गंवा दिया है जो 31 रन बनाकर गुरनूर बरार का शिकार बने।
The source note says: भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपना छठा विकेट 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर 112 के स्कोर पर डेरिल मिचेल के रूप में गंवा दिया है जो 55 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
The source note says: न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 49 और मिचेल सैंटनर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें दोनों के बीच में छठे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
The source note says: भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर्स खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 44 और मिचेल सैंटनर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
The source note says: डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर ने इस मैच में अभी तक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अभी तक 28 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 27 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। मिचेल 35 और सैंटनर 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
The source note says: 24 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। मिचेल सैंटनर 11 गेंदों में 9 और डेरिल मिचेल 60 गेंदों में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
The source note says: भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का जलवा वेलिंग्टन वनडे मैच में

Comments
Add a Comment:
No comments available.