Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मस्क ने ट्रम्प की पार्टी के समर्थन वाले पोस्ट हटाए: रिपब्लिकन्स के प्रचार पर ₹4400 करोड़ खर्च किए; हार के ब...

नई दिल्ली, November 6, 2026: मस्क ने ट्रम्प की पार्टी के समर्थन वाले पोस्ट हटाए: रिपब्लिकन्स के प्रचार पर ₹4400 करोड़ खर्च किए; हार के ब...। मस्क ने चुनाव के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवारों के प्रचार पर…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 06 November 2026

नई दिल्ली, November 6, 2026: मस्क ने ट्रम्प की पार्टी के समर्थन वाले पोस्ट हटाए: रिपब्लिकन्स के प्रचार पर ₹4400 करोड़ खर्च किए; हार के ब...।

मस्क ने चुनाव के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवारों के प्रचार पर कम से कम 458 मिलियन डॉलर यानी करीब 4400 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद मस्क की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट आई है। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुमान के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 2.8 लाख करोड़ रुपए घट गई है।

हाउस में कुल 435 सीटें हैं। सभी सीटों पर चुनाव हुए। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने 253 और ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने 157 सीटें जीती हैं। 25 सीटों पर अंतिम नतीजे आनी बाकी है। डेमोक्रेट्स को जरूरी बहुमत मिल चुका है।

सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं।

बची हुई 2 सीटों पर अंतिम नतीजे आना बाकी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीटें हैं।

कुल 36 सीटों में से 34 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 22 डेमोक्रेट्स और 12 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 2 राज्यों में अंतिम नतीजे आना बाकी है।

कानून रोक सकते हैं: ट्रम्प संसद से पास होने वाले किसी भी बिल पर वीटो लगा सकते हैं। डेमोक्रेट्स के पास फिलहाल इतने वोट नहीं हैं कि वे

अपने फैसले लागू कर सकते हैं: ट्रम्प सरकारी आदेश जारी कर सकते हैं, इमरजेंसी घोषित कर सकते हैं और सरकारी एजेंसियों को निर्देश दे सकते हैं। विदेश नीति पर भी उनके पास अधिकार रहेंगे।

माफी देने का अधिकार रहेगा: राष्ट्रपति के पास अपराधियों को माफी देने का अधिकार है। अगर ट्रम्प पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को माफी देते हैं, तो इस पर राजनीतिक विवाद हो सकता है। इससे पहले जो बाइडेन भी ऐसा कर चुके हैं।

जज और अधिकारियों की नियुक्ति: रिपब्लिकन बहुमत वाली संसद के पास अभी दो महीने हैं। इस दौरान ट्रम्प अपनी पसंद के जज और अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दिलाने की कोशिश कर सकते हैं।

डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना 5 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में एक चुनावी रैली में बोलते हुए। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने 2028 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। MS NOW को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो खन्ना ने कहा, "हां, मैं इस बारे में सोच रहा हूं।"

कैलिफोर्निया से सांसद चुने गए रो खन्ना ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी में कई अच्छे उम्मीदवार हैं, जिनके विचार भी अलग-अलग हैं। उनके मुताबिक, यह चुनाव अमेरिका के लिए एक अच्छा और बदलाव लाने वाला मौका होगा।

05:25 AM 6 नवम्बर 2026 कॉपी लिंक डेमोक्रेट पार्टी को अश्वेत-एशियाई लोगों ने ज्यादा वोट दिया 04:58 AM 6 नवम्बर 2026 कॉपी लिंक रिपोर्ट- विदेश मंत्री रूबियो भी ट्रम्प प्रशासन छोड़ने पर विचार कर रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो। (फाइल फोटो) मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी राष्ट्रपति ट्रम्प का साथ छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, रूबियो और उनके सलाहकार भविष्य के विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं।

रूबियो ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों से पद छोड़ने को लेकर बात की थी। कुछ अधिकारियों ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है। फिलहाल उनके इस्तीफे की कोई तारीख तय नहीं है।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: National Photo Company Collection, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement