Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मोदी जी तो बाद में आएंगे, पहले इनसे करें चर्चा; राहुल गांधी के चैलेंज पर अमित शाह का पलटवार

नई दिल्ली, November 6, 2026: मोदी जी तो बाद में आएंगे, पहले इनसे करें चर्चा; राहुल गांधी के चैलेंज पर अमित शाह का पलटवार। हरियाणा के करनाल में पैदल यात्रा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने राहुल गांधी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 06 November 2026

नई दिल्ली, November 6, 2026: मोदी जी तो बाद में आएंगे, पहले इनसे करें चर्चा; राहुल गांधी के चैलेंज पर अमित शाह का पलटवार।

हरियाणा के करनाल में पैदल यात्रा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते और न ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद में हंगामा करने को अपनी राजनीतिक कार्यशैली बना लिया है। अब सड़कों पर भीड़ जुटाकर अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।बात को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, "मैं राहुल गांधी को सीधी चुनौती देता हूं। आप (राहुल गांधी) प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती देते हैं। सीधे तरीके से पीएम को पत्र लिखिए। हम स्पेशल सेशन लगाते हैं संसद में आइए और SIR पर बहस कीजिए।"

राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को तय करना चाहिए कि राष्ट्रीय समस्याओं और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा संसद में होनी चाहिए या सड़कों पर। उन्होंने गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें सड़क पर चर्चा करने का इतना ही शौक है तो हरियाणा में किसी भी चौराहे का चयन कर लें। उन्होंने कहा, “ राहुल जी आपको इतना ही शौक है रोड पर चर्चा करने का, हमें कोई आपत्ति नहीं है। आप मोदी जी को कहते हैं कि बहस करने के लिए, मोदी जी छोड़ो बाद में आएंगे, मैं आपको कहता है कि हरियाणा को कोई भी चौराहा चुन लो, मेरे युवा मोर्चा का अध्यक्ष आपसे चर्चा करेगा।”

अमित शाह का यह बयान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सीधे बहस की चुनौती दी थी। सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "कोई भी मंच या जगह चुन लीजिए। देश द्रोही कौन है... इस विषय पर मुझ से बहस कर लें। विदेशी ताकतें किसके साथ हैं। और उन संबंधों की प्रकृति क्या है। आइए जल्दी से जल्दी ऐसा करते हैं। हम दोनों वहां होंगे। मीडिया वहां होगा। इस देश के युवा भी वहां होंगे।" राहुल गांधी की तरफ से आए इस बयान के बाद भाजपा की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

स्रोत के मुताबिक: Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics

स्रोत के मुताबिक: Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play

स्रोत: Instafeed Desk।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement