Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: Ramayana Box Office Collection Day 13 Live Updates: रामायण की 13वें दिन भी धूम, 2.30 बजे तक 800 करोड़ के हुई पार।
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13 लाइव अपडेट्स Source : Instagram नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' दूसरे हफ्ते के वीकडेज में भी धांसू परफॉर्म कर रही है.दरअसल इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है जिसके चलके हफ्ते के दिनों में भी इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. हालांकि दूसरे मंडे को इसके कलेक्शन में पहली बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई फिर भी इसने शानदार कमाई की. चलिए यहां जानते हैं कि ये 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.
'रामायण' के 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 13) रणबीर कपूर की 'रामायण' 13वें दिन फिर इतिहार रचने वाली है. दरअसल दूसरे मंगलवार यानी आज ये भारत में 800 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है. इसी के साथ ये ऐसा करने वाली बॉलीवुड की तीसरी फिल्म बन जाएगी. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
'रामायण' ने 12 दिनों में वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन? 'रामायण' ने विदेशों में गदर मचाया हुआ है. इस फिल्म ने 12वें दिन ओवरसीज में 20 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां इसकी कुल कमाई अब तक 490.00 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 1,437.25 करोड़ तक पहुंच गई है. बता दें कि दुनियाभर में 14सौ करोड़ क्लब में महज 12 दिनों में एंट्री करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म भी बन गई है.
निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Mughal painter, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.