Story Content
New Delhi, November 10, 2026: शरद पवार और सांसद की दिवाली मीटिंग, 48 घंटे में 2 बार मिले; होगा बड़ा ऐलान?.
The source note says: बीते दो दिनों में पार्थ और शरद पवार के बीच करीब दो-दो घंटों की दो बैठकें हो चुकी हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि मीटिंग्स के दौरान किन मुद्दों पर बात हुई। साथ ही दोनों ने आधिकारिक रूप से नहीं बताया है किनेताओं के बीच विलय का मुद्दा उठा था या नहीं। खास बात है कि एक गुट की अगुवाई उपमुख्यमंत्री सुनेत्र पवार कर रहीं हैं। अजित पवार साल 2023 में अलग हो गए थे और एनसीपी पर नियंत्रण हासिल कर लिया था।
The source note says: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पहले सूत्रों ने बताया था कि विलय की चर्चाएं अंतिम दौर में चल रहीं हैं। साथ ही कहा गया कि पार्थ, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के बीच एक गुप्त बैठक हुई है। किसी भी पक्ष ने औपचारिक रूप से इसके बारे में आधिकारिक रूप से बात नहीं की है। कहा जा रहा है कि कथित बैठक ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ही हुई थी। इसी अस्पताल में मुंबई में शरद पवार का इलाज चल रहा था। इससे पहले वह पुणे में रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती थे।
The source note says: पीटीआई भाषा के अनुसार, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि वह दोबारा शरद पवार से मिलने के लिए आ रहे हैं। खास बात है कि इससे पहले जब वह मुंबई स्थित अस्पताल में पवार से मिलने गए थे, तो खबरें आई थीं पवार ने उनसे 10 तारीख के बाद मिलने की कही है। हालांकि, तब यह साफ नहीं हो सका था कि किस मुद्दे पर बात हुई थी।
The source note says: अब उन्होंने कहा कि शरद पवार को पता था कि वह दिवाली के लिए आठ और नौ नवंबर को गोंदिया में रहेंगे। पटेल ने बताया, 'इसलिए मैंने उनसे कहा कि मैं 10 नवंबर से मुंबई में रहूंगा और उनका हालचाल जानने के लिए फिर उनसे मिलने आऊंगा।'
The source note says: पार्थ पवार से सीनियर पवार की मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा था कि वह शरद पवार का हालचाल जानने के लिए उनसे मिले थे, न कि राजनीतिक चर्चा करने के लिए।
The source note says: एजेंसी के अनुसार, महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने रविवार को कहा कि NCP के दोनों गुटों का विलय अपने अंतिम चरण में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि कुछ राजनीतिक घटनाक्रम होंगे और हम उन्हें होते हुए देख सकते हैं। हमें केवल यह देखना है कि किस पार्टी का किसमें विलय होता है। मुझे लगता है कि घटनाक्रम अपने अंतिम चरण में है, और विभिन्न लोगों की भूमिकाएं जल्द ही तय हो जाएंगी।'
The source note says: पीटीआई के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना यूबीटी के बीच भी विलय संभव है, शिरसाट ने कहा कि उनकी पार्टी नये लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई हमारे पास आ रहा है, तो हम उनका स्वागत करेंगे।' अपनी पार्टी के दिवाली जनसंपर्क कार्यक्रम के बारे में शिरसाट ने कहा कि उनके नेता और कार्यकर्ता पूरे महाराष्ट्र में लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें त्योहार मनाने में मदद करने के लिए आवश्यक सामग्री वितरित कर रहे हैं।
Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics
Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play
Source: Instafeed Desk.
Photo: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.