Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

TATA ग्रुप की इस कंपनी में बड़ा बदलाव... लीडरशिप रोल से हटेंगे नोएल टाटा, जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

New Delhi, November 7, 2026: TATA ग्रुप की इस कंपनी में बड़ा बदलाव... लीडरशिप रोल से हटेंगे नोएल टाटा, जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन. The source note says: इतना ही नहीं, कंपनी ने मई 2027 में मैनेजिंग…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | Business - 07 November 2026

New Delhi, November 7, 2026: TATA ग्रुप की इस कंपनी में बड़ा बदलाव... लीडरशिप रोल से हटेंगे नोएल टाटा, जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन.

The source note says: इतना ही नहीं, कंपनी ने मई 2027 में मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालने वाले नए उत्तराधिकारी का नाम भी तय कर दिया है. वोल्टास ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने नोएल टाटा को 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त करने की मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि वह चेयरमैन पद से हटने के बाद भी कंपनी से जुड़े रहेंगे, लेकिन उनकी भूमिका बदल जाएगी. नोएल टाटा साल 2003 से वोल्टास के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पहले वह टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनियों के बोर्ड से भी हट चुके हैं. इनमें ट्रेंट, टाटा स्टील, टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और टाटा इंटरनेशनल शामिल हैं.

The source note says: नोएल टाटा का जन्म 12 नवंबर 1956 को हुआ था. वह 12 नवंबर 2026 को 70 साल के हो जाएंगे. कंपनी अधिनियम 2013 (Companies Act 2013) के नियमों के मुताबिक, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को किसी कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर या होल-टाइम डायरेक्टर के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सकता और इस उम्र तक पहुंचने के बाद न ही कोई व्यक्ति इस पद पर बना रह सकता है. इसी उम्र सीमा से जुड़े नियमों के चलते नोएल टाटा टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड से हट रहे हैं और उन्हें लीडरशिप पद छोड़ना पड़ रहा है.

The source note says: सुनील डी'सूजा फिलहाल टाटा ग्रुप की एफएमसीजी (FMCG) कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं. कंपनी टाटा साल्ट, टाटा टी, टेटली और टाटा संपन्न जैसे ब्रांड के जरिए नमक, चाय, कॉफी, पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थ बेचती है. अब वह 12 नवंबर से वोल्टास के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

The source note says: वोल्टास में नेतृत्व बदलाव सिर्फ चेयरमैन पद तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर सीपी मुकुंदन मेनन का कार्यकाल 24 मई 2027 को खत्म हो जाएगा. वह टाटा ग्रुप की कार्यकारी निदेशकों के लिए तय रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत रिटायर होंगे. उनकी जगह कंपनी के मौजूदा रूम एयर कंडीशनर कारोबार के प्रमुख जयंत बालन जिम्मेदारी संभालेंगे. बोर्ड ने उन्हें 25 मई 2027 से पांच साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी है.

The source note says: वोल्टास में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, दोनों पदों के लिए उत्तराधिकारी तय होने से कंपनी में नेतृत्व बदलाव की प्रक्रिया साफ हो गई है. निवेशकों के लिए यह देखना अहम होगा कि नए चेयरमैन सुनील डी'सूजा और आने वाले मैनेजिंग डायरेक्टर जयंत बालन के नेतृत्व में कंपनी की रणनीति और कारोबार की दिशा कैसी रहती है. खासकर एयर कंडीशनर कारोबार में कंपनी की आगे की योजनाओं पर बाजार की नजर रहेगी.

Source: Instafeed Desk.

Photo: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.