Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12.29% पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हाहाकार।
अक्टूबर में थोक महंगाई दर में उछाल Source : ABP Live Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom खुदरा महंगाई आरबीआई की 6% सीमा पार कर गई. थोक महंगाई भी बढ़कर 12.29% पर पहुंच गई. ईंधन-बिजली, प्राथमिक वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ीं. ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. महंगाई के मोर्चे पर देश की आम जनता और अर्थव्यवस्था को दोहरा झटका लगा है. पहले 12 नवंबर को खुदरा महंगाई (Retail Inflation) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6% की अधिकतम सीमा (Tolerance Band) को पार किया और अब आज, 16 नवंबर को थोक महंगाई (WPI) भी उछलकर 12.29% पर पहुंच गई है.
सांख्यिकी मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर लगातार 12वें महीने बढ़कर 6.09% हो गई. यह दो साल बाद पहली बार RBI की तय सीमा (2% से 6%) से बाहर निकली है. खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ने से खाद्य महंगाई (CFPI) 7.74% से बढ़कर 8.94% पर पहुंच गई है.
रिटेल महंगाई दर जारी होने के चार दिन बाद सोमवार को जारी थोक महंगाई के आंकड़ों ने भी चिंता बढ़ा दी है, जहां ईंधन और बिजली महंगी होने से WPI 11.39% से बढ़कर 12.29%हो गया है. थोक और खुदरा दोनों स्तरों पर महंगाई बढ़ने से अब दिसंबर में RBI द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में सभी वस्तुओं का WPI (थोक मूल्य सूचकांक) 113.3 रहा, जबकि सितंबर में यह 112.5 था.
ईंधन और बिजली श्रेणी में महंगाई अक्टूबर में तेजी से बढ़कर 32.84% हो गई, जो पिछले महीने 25.85% थी. प्राथमिक वस्तुओं (प्राइमरी आर्टिकल्स) में महंगाई 9.24% दर्ज की गई, जो सितंबर के 8.67% से अधिक है.
हालांकि, विनिर्मित उत्पादों या मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई थोड़ी कम होकर 9.54% रह गई, जो एक महीने पहले 9.76% थी. अक्टूबर में प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन और बिजली, तथा विनिर्मित उत्पादों के सूचकांक क्रमशः 120.6, 115.7 और 110.2 रहे.
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई दर (12.29%) के बढ़ने के पीछे मुख्य रूप से खनिज तेल, कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य वस्तुएं, बुनियादी धातुएं, रसायन और रासायनिक उत्पाद, खाद्य उत्पाद, गैर-खाद्य वस्तुएं, कपड़ा, तथा रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स की कीमतें जिम्मेदार हैं.
राहत की बात यह है कि कुल थोक महंगाई दर (12.29%) में उछाल के बावजूद खाद्य महंगाई (WPI Food Index) के मोर्चे पर अक्टूबर में बेहद मामूली राहत देखने को मिली है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, WPI खाद्य सूचकांक (WPI Food Index) आधारित महंगाई दर सितंबर 2026 के 8.66% से मामूली रूप से घटकर अक्टूबर में 8.58% पर आ गई है.
बता दें कि थोक मूल्य सूचकांक (WPI) की गणना में WPI खाद्य सूचकांक (WPI Food Index) का कुल भारांश 24.38% (लगभग 25 प्रतिशत) है. इसमें प्राथमिक वस्तुओं के अंतर्गत आने वाले खाद्य पदार्थ (15.26%) और विनिर्मित खाद्य उत्पाद (Manufactured Food Products - 9.12%) दोनों शामिल होते हैं.
पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा, तेल कंपनियों को 42000 करोड़ का नुकसान
अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.