Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन।
खोजें लाइव टीवी होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली बिहार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड हरियाणा राजस्थान सभी राज्यों की खबरें ›
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौकापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है।
शेयर करें लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे को लेकर हो रही खींचतान पर भाजपा ने तंज कसा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन वह खिचड़ी है, जिसमें हमेशा कंकड़ ही निकलेंगे जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौकापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है। बात सीधी है कि ये अलग-अलग लड़ें या गठबंधन करके, चुनावी गुणा-गणित चाहे जितना भी लगा लें, नतीजा बदलने वाला नहीं है। नतीजा वही रहेगा, यूपी में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन उन्हीं दलों से बना है, जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया था। उन्हें संविधान दिवस पर देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस केवल सत्ता के लिए भूखी है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपराधियों का समर्थन किया है, जबकि कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए 1975 में आपातकाल लगाया था।
इसे भी पढ़ें : 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई
पाठक ने कहा कि कांग्रेस और सपा यूपी में कई बार गठबंधन कर चुके हैं। इनकी दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है। इनका गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है, जिसमें हमेशा कंकड़ ही निकलेंगे। जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी, जनता इन्हें रिजेक्ट कर चुकी है। दूसरी ओर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर आप ‘साइकिल’ का बटन दबाते हैं, तो गुंडे हावी हो जाएंगे, जनता को परेशान करेंगे, जमीनों पर कब्जा करेंगे और महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डाल देंगे इसलिए, उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है, कम से कम 2047 तक तो बिल्कुल नहीं।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक , इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
तेज़ और हल्का कम डेटा ऑफ़लाइन भी पढ़ें Safari में नीचे शेयर बटन दबाएं "Add to Home Screen" (होम स्क्रीन में जोड़ें) चुनें ब्राउज़र के मेन्यू (⋮) में "Install app" या "Add to Home screen" चुनें।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Ministry of Parliamentary Affairs, Wikimedia Commons, GODL-India

Comments
Add a Comment:
No comments available.