Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों पर ठोकी तूफानी सेंचुरी, 14 गगनचुंबी छक्के भी जड़े

नई दिल्ली, November 24, 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों पर ठोकी तूफानी सेंचुरी, 14 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। दोहा में खेले जा रहे ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 11वें…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों पर ठोकी तूफानी सेंचुरी, 14 गगनचुंबी छक्के भी जड़े।

दोहा में खेले जा रहे ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 11वें मुकाबले में वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से UAE के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। उनकी इस पारी ने उन्हें लिस्ट-A क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए 29 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव ने उनसे एक गेंद कम खेलकर यह उपलब्धि हासिल की।

लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत के साकिबुल गनी चौथे स्थान पर हैं। भारत के ही ईशान किशन 5वें स्थान पर मौजूद हैं।

इस मुकाबले में UAE की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत A के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा। UAE की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 20 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे भारतीय मूल के हरप्रीत सिंह भाटिया ने पारी को संभाला और शानदार शतक जड़कर टीम को मुश्किल से निकाला।

हरप्रीत ने 144 गेंदों में 130 रन बनाए। उनकी इस पारी में 12 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उन्होंने मोहम्मद शाहदाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन और एथन डिसूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। बाद में कप्तान बेसिल हमीद के साथ 66 रनों की साझेदारी कर UAE को 249 रन के स्कोर तक पहुंचाया। बेसिल 36 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 43 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

आईपीएल 2027 से पहले एक और बड़ा ऐलान, पंजाब किंग्स ने कराई एक और एंट्री

IND vs NZ दूसरे टेस्ट से पहले टीम में बदलाव, अब इस खिलाड़ी हो गई अचानक एंट्री

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Background image: NASA this version: Nilfanion, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement