Story Content
नई दिल्ली, November 19, 2026: 'विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा', राहुल गांधी ने अमेरिका में बताया कारण, 'रणनीति' का भी खुलासा किया।
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग के भीतर से ही उन्हें जानकारियां मिल रही हैं। आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अब यह कहने लगे हैं कि हम इस तरह और आगे नहीं चल सकते और यह पूरा ढांचा ढहना अब सिर्फ समय की बात है। उन्होंने कहा कि बिना 100 प्रतिशत सबूत के वह लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठाते, विपक्ष की रणनीति है कि चुनाव में हो रही गड़बड़ियों को जनता के सामने लाकर लगातार चर्चा जारी रखी जाए, जब तक कि देशवासियों को खुद यह अहसास न हो जाए कि पूरी व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा- "हमारे लिए भारतीय लोकतंत्र पवित्र है। मेरे लिए यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है, जब तक कि मेरे पास 100%..200%..300% सबूत न हों। अगर हम यह कहें कि हम चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे तो भारतीय लोकतंत्र उसी पल खत्म हो जाएगा और हम भारतीय लोकतंत्र के ढांचे को नष्ट नहीं करना चाहते। इसलिए हमारी रणनीति यह है कि जो कुछ भी हो रहा है उसे सबके सामने लाया जाए और लोगों के बीच बातचीत जारी रखी जाए। जब तक कि भारतीय जनता को यह एहसास न हो जाए कि पूरी व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।" आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान 'वोट चोरी' का दावा किया था। वहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला था।
राहुल गांधी ने आगे कहा- "हम चुनावी ढांचे को तोड़ना नहीं चाहते क्योंकि अगर विपक्ष यह घोषणा कर दे कि वह चुनाव नहीं लड़ेगा तो भारतीय जनता की नजर में पूरी चुनावी प्रक्रिया ही अवैध हो जाएगी। हम ऐसा नहीं चाहते...है ना? इसलिए, भले ही हमें और पूरे विपक्ष को इस वजह से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है फिर भी हम जानबूझकर ऐसा कदम नहीं उठा रहे हैं और हमें पूरा यकीन है, मैं आपसे बिल्कुल साफ तौर पर कह रहा हूं कि हमें खुद चुनाव आयोग के भीतर से ही जानकारी मिल रही है। अब बस समय की बात है कि यह पूरा ढांचा ढह जाए। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अब कह रहे हैं कि देखिए हम अब और इस तरह से काम नहीं चला सकते। यह एक लंबा सफर रहा है लेकिन हमारे लिए भारतीय होने के मूल में हमारी वह क्षमता निहित है।"
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की शिव-पार्वती वाली दलील पर BJP ने कसा तंज, अलाउद्दीन खिलजी वाला पूछा सवाल
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Bukulu Steven, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.