Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: World Diabetes Day 2026: संतरा या मौसमी, डायबिटीज में कौन-सा फल खाना ज्यादा फायदेमंद है?।
Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD) World Diabetes Day 2026: संतरा या मौसमी, डायबिटीज में कौन-सा फल खाना ज्यादा फायदेमंद है? डायबिटीज में संतरा खाना फायदेमंद है या मौसमी? इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। असल में, डायबिटीज में दोनों फलों का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है। हालांकि, कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। जानें, इससे जुड़ी तमाम जरूरी बातें। World Diabetes Day 2026: संतरा या मौसमी, डायबिटीज में कौन-सा फल खाना ज्यादा फायदेमंद है? Written By Meera Tagore Published on Nov 12, 2026 12:54 IST
डायबिटीज के मरीजों के लिए फलों का सेवन करना अच्छा माना जाता है। तो क्या वे संतरा या मौसमी दोनों का सेवन कर सकते हैं या इनमें से कोई एक चीज उनके लिए अधिक फायदेमंद होती है? असल में, इस सवाल का जवाब इसलिए भी जान लेना चाहिए ताकि इस बदलते मौसम और खराब AQI में उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए क्या अधिक फायदेमंद है, इसका पता चल सके।
इस संबंध में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "वैसे तो डायबिटीज में ऐसी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे उनका ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बदलता नहीं है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि डायबिटीज में संतरा या मौसमी में से बेहतर क्या है, इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इनमें से कोई भी बेहतर या बदतर नहीं है। दोनों ही चीजों का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।"
साल 2025 में Nutrition & Diabetes में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों की टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल में है, अगर वे अपने नियमित हाई-कार्बोहाइड्रेट नाश्ते के साथ 100 फीसदी संतरे का जूस, साबुत संतरे के टुकड़े लेते हैं, तो इससे उनके तुरंत बाद के ब्लड शुगर नियंत्रण और इंसुलिन के स्तर पर कोई खास अलग या बड़ा असर नहीं पड़ता है। इसलिए, कहा जा सकता है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए संतरा खाना फायदेमंद है। वहीं Pharmacognosy Magazine जर्नल में चूहों पर हुई एक रिसर्च प्रकाशित हुई। इससे यह पता चलता है कि मौसमी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, इसका सेवन उन्हें सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा फल खाने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? एक्सपर्ट से जानें कितना फल खाना है सुरक्षित
इसे भी पढ़ें: हेल्थ के चक्कर में ज्यादा फल खाना पड़ न जाए भारी, एक्सपर्ट से जानें सही मात्रा
डायबिटीज के मरीज के लिए संतरा या मौसमी दोनों ही फायदेमंद है। यह नहीं कहा जा सकता है कि उनके स्वास्थ्य के लिए क्या बेहतर है? हालांकि, डायबिटीज में आप संतरा खाएं या मौसमी, दोनों का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। हां, अगर आपको कोई और स्वास्थ्य समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।
स्रोत के मुताबिक: We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Celeda, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.