Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

परिणीति चोपड़ा ने लगाई राघव के नाम की मेहंदी, खूबसूरत लग रही है एक्ट्रेस

इस समय सभी की निगाहें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पर टिकी हुई हैं। यह शाही जोड़ा 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधेगा.

Advertisement
Image Credit: परिणीति और राघव
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 22 September 2023

इस समय सभी की निगाहें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पर टिकी हुई हैं। यह शाही जोड़ा 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधेगा. शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. दुल्हन बनने वाली परिणीति 17 सितंबर को मेहंदी और हल्दी समारोह के लिए मुंबई से दिल्ली आईं. तभी उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी 19 सितंबर को हुई. ये सेरेमनी राघव चड्ढा के घर पर हुई.


राघव की मेहंदी सेरेमनी

बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव की मेहंदी सेरेमनी 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे शुरू हुई. यह समारोह कड़ी सुरक्षा के बीच राघव चड्ढा के घर पर हुआ. एक तस्वीर भी सामने आई है, जो परिणीति चोपड़ा और राघव की मेहंदी सेरेमनी की बताई जा रही है.

राघव चड्ढा की शादी की रस्म

दिल्ली में कुछ अनुष्ठानों के बाद परिणीति और राघव 23 सितंबर को उदयपुर के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म होगी, जिसके बाद 24 सितंबर को दोपहर में दूल्हे राजा राघव चड्ढा की शादी की रस्म होगी. उसी दिन दोपहर 1-2 बजे राघव दुल्हन परिणीति को लाने के लिए नाव से लीला पैलेस जाएंगे. परिणीति और राघव चड्ढा दोपहर करीब 3.30 बजे सात फेरे लेंगे और उसी दिन यानी 24 सितंबर को रात 8.30 बजे शादी का रिसेप्शन होगा.

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.