Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बिग बॉस 16: सलमान खान के साथ शो को होस्ट करेंगे ये सितारे, वीकेंड का वार होगा मजेदार

एंटरटेनमेंट की दुनिया में बिग बॉस का शो अलगही धमाल मचाता हुआ दिखाई देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आया है। सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के जरिए लोगों को खुब एंटरनेटमेंट देखने को मिल रहा है।

Advertisement
Image Credit: बिग बॉस
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 28 October 2023

एंटरटेनमेंट की दुनिया में बिग बॉस का शो अलगही धमाल मचाता हुआ दिखाई देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आया है। सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के जरिए लोगों को खुब एंटरनेटमेंट देखने को मिल रहा है। इस शो को लेकर कुछ नए अपडेट्स सामने आए हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार में नया धमाल होने वाला है। सलमान खान एक बड़ी चीज को घोषणा करने वाले हैं। इस शो को सलमान की बजाए अब कोई और होस्ट करने वाला है। इस शो को जो होस्ट करने वाले हैं वो सलमान खान के काफी क्लोज हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में यहां।

दरअसल सलमान खान के शो बिग बॉस 17 से जुड़ा एक नया प्रोमो हाल ही में सामने आया है। प्रोमो के अंदर सलमान खान के साथ उनके सगे भाई अरबाज खान और सोहेल खान नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत की बात करें तो उसमें स्विमिंग पूल के पास बैठकर दोनों बात करते हुए दिखाई देते हैं। वो बात रखते हुए वो कहते हैं, इस शो को साइन करेंगे तो दूसरे किसी चैनल के शो को होस्ट नहीं कर पाएंगे। इस पर अपनी बात रखते हुए सोहेल कहते हैं- हमने बहुत शोज किए हैं ना बाहर के चैनल के लिए। हम यहां पर क्या कर रहे हैं। इस पर अपनी बात रखते हुए अऱबाज कहते हैं कि हम बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं सोलेह। तभी सलमान खान की एंट्री होती है। सलमान खान कहते हैं कि शुक्रवार औऱ शनिवार को मैं वीकेंड का वार होस्ट करूंगा और रविवार को अरबाज और सोहेल खान।

वीकेंड का वार होगा मजेदार

इसके बाद सलमान खान अरबाज औऱ सोहेल को शो के स्टेज पर लेकर आते हैं और डांस भी करते हैं। वैसे इन सभी चीजों से एक चीज ये साफ होती है कि अरबाज, सलमान और सोहेल खान तीन वीकेंड का वार मजेदार बनाने वाले हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.